नई दिल्ली, मई 23। आज के समय में बिजनेस शुरू करना बहुत मुश्किल नहीं है। ऐसे कई आइडिया हैं, जिनमें आपकी मदद सरकार भी कर सकती है। अच्छी बात यह है कि आपको पैसों के अलावा बिजनेस आइडिया से संबंधित मदद भी सरकार से मिल सकती है। अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यहां आपको एक ऐसे ही कारोबरी आइडिया की जानकारी मिलेगी, जिसमें केंद्र सरकार आपको पूरा सपोर्ट करेगी। ये बिजनेस है गैस सिलेंडर से जुड़ा हुआ। आइए जानते हैं इस बिजनेस की डिटेल।
खोलिए एलपीजी डिलिवरी सेंटर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार का प्लान मार्च 2022 तक पूरे देश में 1 लाख एलपीजी डिलिवरी सेंटर खोलने का है। ज्यादा ध्यान अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों पर दिया जाएगा। इस कड़ी में 21000 एलपीजी सेंटरों की शुरुआत हो भी गयी है। इन सेंटरों को सरकारी ई-सेवा डिलिवरी इकाई कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल परपस व्हीकल (सीएससी एसपीवी) ने देश की बड़ी तीनों तेल कंपनियों बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन ऑयल के साथ मिल कर शुरू किया है।
कैसे मिलेगी मदद
यदि आपका भी मन एलपीजी डिलिवरी सेंटर खोलने का है तो आपको सीएससी मदद मिलेगी। पहले आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट (https://csc.gov.in/cscspvinfo) पर सीएससी सेंटर के लिए आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस काफी आसान है।
क्या-क्या सेवाएं दे सकेंगे
आपको बता दें कि वैसे तो सीएससी के जरिए बैंकिंग, पैन, पासपोर्ट और बीमा जैसी सुविधाएं देने का मौका मिलता है। इन सेवाओं के लिए ग्राहकों से चार्ज लिया जाता है। इन सेवाओं के अलावा आप बिजली बिल भुगतान और रेल टिकट बुकिंग जैसे काम भी कर सकते हैं। पर अब इन्हीं सीएससी से गैस सिलेंडर की डिलिवरी भी होगी। यदि आप सीएससी खोलते हैं तो आपको ज्यादा फायदा होगा।
फटाफट करें शुरुआत
सीएससी एसपीवी बीपीसीएल के साथ पार्टनरशिप में 10000 एलपीजी डिलिवरी सेंटर खोल चुकी है। साथ ही यह एचपीसीएल के साथ मिल कर 6,000 और आईओसी के साथ मिल कर 5,000 एलपीजी डिलवरी सेंटरों का संचालन कर रही है। मार्च 2022 तक इन सेंटरों को संख्या को 1 लाख तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि जिन राज्यों में ऐसे सेंटरों की संख्या सर्वाधिक है, उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान शामिल हैं।
गांव में खोलें सीएससी केंद्र
सरकार एक स्कीम चला रही है, जिसका फायदा उठा कर आप गांव में रह कर ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं। बता दें कि मोदी सरकार के राज में डिजिटल इंडिया अभियान को काफी बढ़ावा मिला है। इसी अभियान के तहत शिक्षित लोगों को गांव में सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) खोलने का मौका दिया जा रहा है। आप गांव में अपने घर पर ही सीएससी खोल कर कमाई कर सकते हैं। सीएससी जैसे रोजगार के अवसरों के जरिए सरकार का मकसद ग्रामीण युवाओं को उद्यमी बनाना और डिजिटल इंडिया का विस्तार करना है। सीएससी सेंटर के लिए आपको इंटरनेट और कम्पूटर-लैपटॉप अच्छे से इस्तेमाल करना आना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जो सामान्य सेवा केंद्र खोलना चाहता है उसे register.csc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications