Stock Alert: शेयर बाजार (Share Market) में हजारों शेयर मौजूद होते हैं, कुछ सस्ते वैल्यूएशन पर ट्रेड (Trade) करते हैं तो कुछ महंगे स्तर पर। अक्सर देखा जाता है कि निवेशक जल्दबाजी में हाई PE वाले शेयर खरीद लेते हैं और बाद में करेक्शन आने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए किसी भी निवेश से पहले वैल्यूएशन को समझना बेहद जरूरी होता है।

आज के समय में कुछ ऐसे शेयर भी हैं जो Nifty 50 का हिस्सा हैं और मौजूदा स्तर पर निफ्टी के औसत के मुकाबले सस्ते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि ये शेयर निवेशकों के लिए आकर्षक बन सकते हैं। फिलहाल Nifty 50 का PE Ratio लगभग 22.5 के आसपास है। इसका सीधा मतलब यह है कि निवेशक निफ्टी में शामिल कंपनियों की ₹1 की कमाई के लिए करीब ₹22-23 चुकाने को तैयार हैं। ऐसे में अगर कुछ कंपनिया ऐसी भी है जो इससे कम PE पर ट्रेड कर रही है।
फंडामेंटल्स मजबूत होने चाहिए-
चलिए आपको बताते हैं उन कंपनियों के बारे में जो निफ्टी में शामिल हैं, लेकिन फिलहाल निफ्टी से सस्ती वैल्यूएशन पर मिल रही हैं। ऐसे शेयरों में निवेश करने से निवेशक लॉन्ग-टर्म में अच्छे रिटर्न पा सकते हैं, बस शर्त इतनी है कि कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हों।
बैंकिंग सेक्टर-
इस समय बाजार में कई ऐसे शेयर हैं जो निफ्टी के PE से नीचे हैं। खासतौर पर बैंकिंग और PSU Energy सेक्टर के शेयर इस लिस्ट में सबसे आगे नजर आते हैं। बैंकिंग सेक्टर में SBI का PE लगभग 13.7 है, Axis Bank 16.16 पर, ICICI Bank 18.81 पर और HDFC Bank करीब 18.99 के PE पर ट्रेड कर रहा है। यानी ये सभी बैंक निफ्टी के लगभग 22.6 के PE से नीचे हैं, जबकि इनका ग्रोथ पोटेंशियल मजबूत माना जाता है।
- SBI - PE: 13.7
- Axis Bank - PE: 16.16
- ICICI Bank - PE: 18.81
- HDFC Bank - PE: 18.99
PSU Energy सेक्टर-
PSU Energy सेक्टर में भी कई बड़े नाम सस्ती वैल्यूएशन पर मिल रहे हैं। Coal India करीब 8.5 के PE पर, ONGC लगभग 8.9 पर और NTPC 14.7 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। Power Grid Corp भी लगभग 17.77 के PE पर है। हालांकि इन कंपनियों के साथ commodity price fluctuations और सरकारी नीतियों में बदलाव का जोखिम जुड़ा रहता है, तो इसमें निवेश से पहले सोच विचार करें।
- Coal India - PE: 8.5
- ONGC - PE: 8.9
- NTPC - PE: 14.7
- Power Grid Corp - PE: 17.77
मेटल, IT सेक्टर-
मेटल्स सेक्टर में Hindalco करीब 11.7 के PE पर है। IT सेक्टर की बात करें तो Wipro लगभग 16.69, TCS 19.11 और Infosys 19.52 के PE पर ट्रेड कर रहे हैं। Pharma सेक्टर में Dr Reddy Lab करीब 19.23 के PE पर है, जबकि FMCG सेक्टर की ITC लगभग 19.93 पर। NBFC स्पेस में Shriram Finance का PE करीब 21.96 है, जो अभी भी निफ्टी से थोड़ा नीचे है।
- Hindalco Ind - PE: 11.7
- Wipro - PE: 16.69
- TCS - PE: 19.11
- Infosys - PE: 19.52
- Dr. Reddy's Lab - PE: 19.23
- ITC Limited - PE: 19.93
- Shriram Finance - PE: 21.96
लेकिन याद रखें, सिर्फ PE कम होना ही किसी शेयर को "सस्ता" साबित नहीं करता। कई बार PE इसलिए कम होता है क्योंकि कंपनी की earnings पर दबाव हो सकता है या आगे ग्रोथ को लेकर अनिश्चितता हो सकती है। इसलिए जब भी निफ्टी से सस्ते शेयरों पर नजर डालें, तो रेवेन्यू ग्रोथ, कर्ज और सेक्टर आउटलुक को जरूर समझें।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications