Stock Market 5 Key Factors: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बजट से पहले तगड़े उतार-चढ़ाव में हैं. बाजार के लिए अगला महीना भी धमाकेदार रहने वाला है. क्योंकि बजट, आरबीआई मीटिंग समेत कई इवेंट हैं, जिनसे बाजार की दिशा तय होगी. जनवरी में अब तक मार्केट के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 3-3 फीसदी से ज्यादा फिसल गए हैं.
बाजार पर ऊपरी स्तरों से दबाव बनाने का काम विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कमजोर अर्निंग समेत अन्य फैक्टर्स हैं. भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है. निवेशकों ने जनवरी में अब तक FIIs बाजारों में 74000 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की.जबकि DIIs ने 73500 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है.
इन इवेंट्स पर शेयर बाजार की नजर
केंद्रीय बजट 2025
देश का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को संसद में पेश होगा, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. अनुमान के मुताबिक इकोनॉमिक रिकवरी के लिए बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट हो सकता है. फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी का 4.5 फीसदी रखने का अनुमान है. दरअसल, सरकार ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता को बरकरार रखना चाहती है.
आरबीआई की पॉलिसी मीटिंग
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग फरवरी के पहले हफ्ते में होगा, जोकि 5 से 7 फरवरी के दौरान होगा. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का यह पहला MPC मीटिंग होगा. इसके पहले ही केंद्रीय बैंक ने फॉरेक्स और कॉरपोरेट मार्केट में 1.5 लाख करोड़ रुपए इनफ्यूज करने का ऐलान किया है.

DeepSeek एआई की टेंशन
डीपसीक की एआई इंडस्ट्री में एंट्री ने तहलक मचा दिया है. इसके चलते यूएस चिपमेकर्स और टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का असर जापान की टेक्नोलॉजी कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है.
यूएस फेडरल रिजर्व की मीटिंग
भारतीय शेयर बाजारों के लिए आगे अमेरिक सेंट्रल बैंक फेडरल बैंक की मॉनेटिरी मीटिंग पर नजर है. दावोस में अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ब्याज दरें घटाने की बात कही है. हालांकि, एनलिस्ट मान रहे हैं कि फरवरी मीटिंग में ब्याज दरें स्थिर रह सकती है. हालांकि, आगे दरें घटने की संभावना है. फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) की मीटिंग 28 जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगी. इसका फैसला 29 जनवरी को आएगा. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद यह पहला मौका है जब FOMC की मीटिंग होगी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाला है. दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. इसमें 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे. सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक दिल्ल विधानसभा चुनाव में आप एक बार फिर वापसी करती नजर आ रही.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications