मुम्बई। आज सोमवार यानी 7 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 9.54 अंक की गिरावट के साथ 45070.01 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 2.10 अंक की गिरावट के साथ 13256.40 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1415 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1009 शेयर तेजी के साथ और 325 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 81 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

शेयर बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर
आज हालांकि शेयर बाजार जब खुला तो मामूली गिरावट थी, लेकिन देखते ही देखते इसने फिर से रिकॉर्ड हाई बना लिया है। दोपहर में शेयर बाजार का सेंसेक्स 280 अंक की तेजी के साथ 45359.55 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी भी 78 अंक की तेजी के साथ 13336.50 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी बैंक 30 हजार 200 के पार दिख रहा है। फार्मा, मीडिया, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी है। फार्मा, सरकारी बैंक, टेलीकॉम शेयरों में तेजी में हैं।
निफ्टी के टॉप गेनर
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 93.15 रुपये के स्तर पर खुला।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 464.90 रुपये के स्तर पर खुला।
गेल का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 121.40 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 1,146.05 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 505.70 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 1,364.15 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 2,223.45 रुपये के स्तर पर खुला।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 1,423.55 रुपये के स्तर पर खुला।
देवी लैब का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 3,680.65 रुपये के स्तर पर खुला।
पावर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 193.00 रुपये के स्तर पर खुला।


Click it and Unblock the Notifications