नयी दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। आज आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार नीचे फिसला। सेंसेक्स के 1,347 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1628 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 169 शेयरों बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

कहां पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स 52,154.13 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 52,400.03 पर खुला और आखिर में 49.96 अंकों या 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 52,104.17 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,516.76 तक ऊपर गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 15,314.70 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 15,371.45 पर खुल कर आखिर में 1.25 अंक की मामूली गिरावट के साथ 15,313.45 पर बंद हुआ।
दिग्गज शेयरों का परफॉर्मेंस
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 15 में मजबूती और 15 ही शेयरों में कमजोरी आयी। इनमें पावर ग्रिड में 6.24 फीसदी, ओएनजीसी में 5.44 फीसदी, एनटीपीसी में 2.94 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.78 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.33 फीसदी और मारुति में 1.26 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं एक्सिस बैंक में 2.42 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 2.30 फीसदी, इंफोसिस में 1.50 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.50 फीसदी, एसबीआई में 1.17 फीसदी और टीसीएस में 0.98 फीसदी की कमजोरी आयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के उलट स्मॉल और मिड कैप शेयरों में बढ़ोतरी हुई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक ऊपर चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 0.19 फीसदी की मजबूती आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.43 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.44 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications