Stock Market Closing: आज शेयर बाजार कई बार ऊपर नीचे होता रहा। इसी दौरान टाटा टाटा टेक्नोलॉजीज का लिस्ट हुआ और 163 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। वहीं आज शाम को जीडीपी का डेटा आएगा और एग्जिट पोल भी जारी होंगे।
आज जहां सेंसेक्स करीब 86.53 अंक की तेजी के साथ 66988.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.60 अंक की तेजी के साथ 20133.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,857 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,907 शेयर तेजी के साथ और 1,807 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 143 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 347 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 30 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 335 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 200 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 83.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर
भारती एयरटेल का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 1,014.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 271 रुपये की तेजी के साथ 9,003.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 690.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 85 रुपये की तेजी के साथ 3,896.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 1,225.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप लूजर
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 2,358.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,466.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एलटीआई माइंडट्री का शेयर करीब 52 रुपये की गिरावट के साथ 5,536.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 825.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 208.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications