Share Market Closing Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (26 सितंबर) को घरेलू शेयर बाज़ार में बड़ी गिरावट देखी गई। सत्र के दौरान बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 800 से अधिक अंक टूटकर 80,332.41 अंक के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 250 से अधिक अंक फिसलकर 24,629.45 अंक पर आ गया जो निफ्टी 7 महीने का निचले स्तर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा गुरुवार की देर रात फार्मा पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने और फर्नीचर पर 50 फीसदी जबकि हेवी ट्रक के इम्पोर्ट पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बीच घरेलू बाज़ार में यह कमज़ोरी देखी गई।

बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 733 अंक या 0.9 प्रतिशत गिरकर 80,426.5 पर जबकि एनएसई पर, निफ्टी 50 सूचकांक 236 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 24,655 पर रहा। इसके साथ ही, बेंचमार्क सूचकांक में सात हफ़्तों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।
Top Gainers & Losers (टॉप गेनर्स और लूज़र्स)
इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील निफ्टी पर सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं, जबकि एलएंडटी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, आईटीसी में बढ़त दर्ज की गई।
वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए, जिनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, सन फार्मा, इंफोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, बीईएल, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 1 प्रतिशत से 3.6 प्रतिशत तक गिरे।
सेंसेक्स सूचकांक में केवल एलएंडटी, मारुति सुजुकी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के शेयरों में ही बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल (Sectoral Index)
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप सूचकांक में 2.05 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक में 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 2-2 प्रतिशत नीचे हैं।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए जिसमें बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल आईटी, दूरसंचार, फार्मा, तेल एवं गैस, पीएसयू बैंक 1-2 प्रतिशत नीचे रहे। निफ्टी आईटी सूचकांक में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 2.2 प्रतिशत और निफ्टी बैंक सूचकांक में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।
रुपया मामूली गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को भारतीय रुपया पिछले बंद भाव 88.67 की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 88.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications