Stock Market Closing Today, 15 Sept : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाज़ार में कमज़ोर कारोबार देखने को मिला। हालांकि रेलवे, डिफेंस, बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई। यही कारण है कि कमज़ोरी कारोबारी सत्र के बावजूद दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में रहे।

आखिर में निफ्टी 25,100 के नीचे रहा जबकि सेंसेक्स में 100 से अधिक अंक की गिरावट दर्ज हुई। बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 118.96 अंक या 0.15 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 81,785.74 पर जबकि एनएसई निफ्टी 50 44.8 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,069.2 पर रहा।
टॉप गेनर्स और लूज़र्स (Top Gainers & Losers)
सेंसेक्स सूचकांक में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। इसके विपरीत, बजाज फाइनेंस, इटरनल (ज़ोमैटो), अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज़्यादा बढ़ने वाले शेयर रहे।
निफ्टी पर जियो फाइनेंशियल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इटरनल, एलएंडटी प्रमुख लाभ में रहे, जबकि श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, सिप्ला, डॉ रेड्डीज लैब्स में गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि, व्यापक बाजार में अच्छी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.44 प्रतिशत और 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.5 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.7 प्रतिशत ऊपर रहा।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल? (Sectoral Index)
सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी रियल्टी सबसे ज़्यादा 2.41 प्रतिशत चढ़ा। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.58 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.64 प्रतिशत नीचे रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, आईटी, फार्मा में 0.3-0.6% की गिरावट आई, जबकि कैपिटल गुड्स, रियल्टी, बिजली, टेलीकॉम सूचकांक में 0.5-2.5% की वृद्धि हुई।
बैंक निफ्टी फिर 55,000 के पार
कारोबारी सत्र में एक बार फिर से बैंक निफ्टी 55000 के लेवल को पार कर गया। यह स्तर पिछली बार 25 अगस्त को देखा गया था।
12 शेयरों वाला यह सूचकांक 15 सितंबर को दिन के उच्चतम स्तर 55,018 पर पहुंचा गया था। सूचकांक में बढ़त का नेतृत्व केनरा बैंक और फेडरल बैंक ने किया जिनमें 0.85% की वृद्धि हुई, इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक (0.74%) और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (0.37%) का स्थान रहा।
रुपया बढ़त के साथ बंद
भारतीय रुपया सोमवार को 88.21 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 88.27 पर बंद हुआ था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications