Stock Market Closing Today; 22 Sep: अमेरिका द्वारा H1B वीजा के फीस को बढ़ाकर 1 लाख डॉलर करने के फैसले का असर भारतीय शेयर बाज़ार पर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देखने को मिला। आईटी सेक्टर और फार्मा सेक्टर के शेयरों में दबाव के चलते दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कमज़ोरी के साथ कारोबार करते हुए आखिरी में गिरावट के साथ बंद हुए।

बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 466 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,160 पर जबकि निफ्टी 50 125 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,202 पर रहा।
Top Gainers & Losers
निफ्टी पर सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, सिप्ला, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल रहे। इन शेयरों में 1 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक की गिरावट आई।
वहीं, बढ़त यानी टॉप गेनर्स की बात करें तो उसमें अदाणी एंटरप्राइजेज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे जो 4 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए।
Sectoral Index (सेक्टोरल इंडेक्स का हाल)
व्यापक बाजारों पर दबाव रहा और निफ्टी मिडकैप सूचकांक 0.67 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.5-0.5% नीचे रहे। अस्थिरता को मापने वाला सूचकांक, इंडिया VIX भी 5.8 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सूचकांक निफ्टी आईटी सूचकांक 3 प्रतिशत गिरा, उसके बाद निफ्टी फार्मा सूचकांक (1.4 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी सूचकांक (0.5 प्रतिशत) का स्थान रहा। हालांकि, निफ्टी मेटल सूचकांक 0.5 प्रतिशत बढ़ा।
रुपया कमज़ोरी के साथ बंद
भारतीय रुपया सोमवार को 21 पैसे गिरकर 88.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 88.10 पर बंद हुआ था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications