Stock Market Closing Today; 24 Sep: नवरात्रि के महाउत्सव के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातारी कमज़ोरी देखी जा रही है और इस हफ्ते लगातार दूसरे तीन आज यानी बुधवार (24 सितंबर) को दोनों प्रमुख सूचकांक में गिरावट दर्ज हुई। इसके साथ सेंसेक्स 82000 के नीचे जबकि निफ्टी 25100 के नीचे फिसल गया और दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
अमेरिकी वीज़ा और व्यापार अनिश्चितताओं के बीच रियल्टी और आईटी सेक्टर के शेयरों की अगुवाई में गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए।

बाज़ार बंद होने पर सेंसेक्स 386.47 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,715.63 पर और निफ्टी 112.60 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,056.90 पर रहा। लगभग 1535 शेयरों में तेजी, 2445 शेयरों में गिरावट और 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
टॉप गेनर्स और टॉप लूज़र्स (Top Gainers & Losers)
टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदानी एंटरप्राइजेज, विप्रो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टेक एम आज निफ्टी इंडेक्स पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। इनके शेयरों में 1 प्रतिशत से 2.6 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वहीं, बढ़त वाले शेयरों में एचयूएल, नेस्ले, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड शामिल रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल (Sectoral Index)
व्यापक बाजार में भी यही रुख देखने को मिला, जहां निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.98 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.67 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, बीएसई मिडकैप इंडेक्स लगभग 0.9% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% नीचे रहा।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए, जिनमें ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल, तेल एवं गैस, रियल्टी 0.5-2% नीचे रहे। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ, इसके बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स (1.15 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स (0.8 प्रतिशत) का स्थान रहा। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
रुपया मामूली बढ़त के साथ बंद
भारतीय रुपया बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 88.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद भाव 88.75 था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications