Stock Market Closing Today, 5 Sept : जीएसटी दरों में बदलाव के बड़े ऐलान के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (5 सितंबर) को घरेलू शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला। हालांकि कारोबारी सत्र के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखा गया और आखिरी में दोनों प्रमुख सूचकांक में से बीएसई सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ जबकि एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए।

शुरुआती बढ़त के बाद बीएसई सेंसेक्स 80,321.19 के निचले स्तर तक फिसल गया और फिर 7.25 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,710.76 पर बंद हुआ। इसके साथ दो दिनों से जारी बढ़त पर ब्रेक लग गया वहीं, इसके विपरीत, निफ्टी 50 ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 6.70 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,641 पर जबकि बैंक निफ्टी की बात करें तो 39.10 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 54,114.55 अंक पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स और लूज़र्स (Top Gainers & Losers)
लगभग 2081 शेयर बढ़े, 1828 शेयर गिरे और 152 शेयर अपरिवर्तित रहे। बीएसई पर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
इसी तरह, एनएसई पर, आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही, जबकि आईटीसी, सिप्ला और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
सेक्टोरल मोर्चे पर क्या रहा हाल?
सेक्टोरल मोर्चे की बात करें तो रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ऑटो इंडेक्स में 1.3 फीसदी और मीडिया, मेटल इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। निफ्टी ऑटो सबसे ज़्यादा 1.25 प्रतिशत बढ़ा, इसके बाद मेटल (0.68 प्रतिशत) और मीडिया (0.59 प्रतिशत) का स्थान रहा जबकि निफ्टी आईटी सबसे ज़्यादा 1.44 प्रतिशत गिरा, इसके बाद एफएमसीजी (1.42 प्रतिशत) और रियल्टी (1.16 प्रतिशत) का स्थान रहा।
वहीं, व्यापक सूचकांकों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक स्थिर कारोबार कर रहे हैं।
रुपया गिरावट के साथ बंद
भारतीय रुपया गुरुवार के 88.15 के मुकाबले शुक्रवार को 11 पैसे गिरकर 88.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications