Tariff Impact on Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 1.5% से ज्यादा टूट गए हैं. सेंसेक्स 1150 अंक और निफ्टी 350 अंक फिसल गया है. कारोबारी सेशन में सेंसेक्स (Sensex) 76149 और निफ्टी (Nifty 50 Index) 23022 का निचला स्तर टच किया. ब्रॉडर मार्केट में और भी ज्यादा करेक्शन देखने को मिल रही, जिसमें स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में 3-4% तक की गिरावट है. NSE पर फाइनेंशियल, मीडिया, रियल्टी, आईटी समेत अन्य सभी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे.
शेयर बाजार में गिरावट की वजह (Stock Market Crash Reason)
1. ट्रंप ने टैरिफ का किया ऐलान (Donald Trump New Tariff)
शेयर बाजार में तेज बिकवाली (Stock Market Down Today) की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से टैरिफ का ऐलान. इसके तहत उन्होंने स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर टैरिफ (Tariff News) लगाने की बात कही है. इससे ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका है. बता दें कि ट्रंप ने टैरिफ के आदेश पर 10 फरवरी को साइन कर दिया है. इससे एल्युमीनियम पर टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा. साथ ही स्टील इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगेगा, जोकि पहले ड्यूटी फ्री था. इसका सीधे तौर पर कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील जैसे देशों पर पड़ेगा. नतीजनत, ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ (Global Economic Growth) पर असर होगा.
2. भारतीय रुपया पस्त! (Indian Rupee)
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए (Dollar vs Rupee) की कमजोरी जारी है. बता दें कि रुपए ने सोमवार को 88 का सबसे निचले स्तर पर फिसल गया. इससे बाजार के सेंटीमेंट (Stock Market Sentiment) पर असर पड़ा रहा है. हालांकि, रुपए में आज निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही.
3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली
घरेलू शेयर बाजार (Indian Stock Market) में से विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली जारी है. फरवरी में अब तक करीब 12643 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली (FIIs Selling) कर चुके हैं. इससे पहले जनवरी में FIIs ने 87374 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी. इसकी बड़ी वजह रुपए में तेज गिरावट है. साथ ही मौजूदा ग्लोबल इकोनॉमिक कंडीशन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसी (Donald Trump Policies) भी प्रभावित कर रही.
4. Q3 के नतीजों से भी बिगड़ा सेंटीमेंट
बाजार में लिस्टेड कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इसमें कल आयशर मोटर्स, एस्कॉर्ट कुबोटा जैसी कंपनियों ने नतीजे जारी किए. अनुमान से कमजोर नतीजों का असर शेयरों में देखने को मिल रहा है. आयशर मोटर्स करीब 7%, एस्कॉर्ट कुबोटा 5.5% तक फिसल गए हैं, जिससे मार्केट का सेंटीमेंट भी बिगड़ गया है.

5. ग्लोबल मार्केट में कमजोरी
ग्लोबल मार्केट में भी कमजोरी देखने को मिल रही है. एशियाई बाजारों (Global Stock Market) में कमजोर ट्रेडिंग हो रही. ट्रंप के टैरिफ का असर बाजारों पर दिख रहा. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स, S&P 500 फ्यूचर्स या फिर यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.
इनवेस्टर्स को 5 दिन भारी नुकसान
भारतीय शेयर बाजार 4 फरवरी को हरे निशान में बंद हुए थे. इसके बाद से आज 11 फरवरी को लगातार बाजार में बिकवाली देखने को मिली है. इस दौरान निवेशकों को भारी नुकसान (Stock Market Investors loss) भी हुआ है. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 407.74 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है, जबकि 4 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद 425.50 लाख करोड़ रुपए था. यानी निवेशकों को 5 दिन की बिकवाली में करीब 17 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.
बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ (Donald Trump Tariff) के ऐलान से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है. खासकर मेटल सेक्टर (Metal Sector) पर असर दिख रहा, क्योंकि उन्होंने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ का ऐलान किया है. आगे अनुमान है कि ट्रंप, फार्मा सेक्टर पर भी टैरिफ लगा सकते हैं. यही वजह है कि फार्मा सेक्टर भी टूट गया है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में भाजपा (BJP Win) की जीत से मार्केट में स्थिरता आने का अनुमान था, लेकिन ग्लोबल चिंताओं और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से बाजार (Stock Market Down) बिखर गया. बजट, आरबीआई पॉलिसी के बाद अब निगाहें दिसंबर तिमाही (Q3 Results) के नतीजो, कॉरपोरेट गाइडेंस और ट्रंप पॉलिसी के बीच ग्लोबल मैक्रो पर है.
More From GoodReturns

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Donald Trump का Iran के लिए 'कयामत' का काउंटडाउन? दहशत में Share Market!

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Trump Imposes 100% Tarrif: ट्रंप ने अपने तरीके से मनाया लिबरेशन डे, फार्मा कंपनियों पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications