Share Market Crash Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स 930 अंकों की गिरावट के साथ 78,870 के करीब ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 310 अंक फिसलकर 23,935 के पास पर कारोबार कर रहा है। इस गिरावट के पीछे कुछ मुख्य वजह भी हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कूटनीतिक कदम उठाए हैं और पाकिस्तान ने भी जवाब में सख्त ऐलान कर दिए हैं। इस तनाव का असर शेयर बाजार तक जा पहुंचा है। बाजार में इस जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से आज गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में 2-3% की बिकवाली देखने को मिल रही है।
शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली
आज निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी सेक्टर 1% से ज्यादा फिसल गए हैं। निफ्टी आईटी में 0.21% की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली हो रही है। निफ्टी मीडिया में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की जा रही है। फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में भी 2% से ज्यादा की बिकवाली हो रही है। डॉ. वीके विजयकुमार, चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसार, "अभी बाजार में कुछ पॉजिटिव और कुछ नेगेटिव चीजें साथ-साथ चल रही हैं। एक बड़ा पॉजिटिव फैक्टर ये है कि विदेशी निवेशक (FII) लगातार भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं। पिछले 7 दिनों में उन्होंने 29,513 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ये दिखाता है कि पहले जो पैसा अमेरिकी शेयरों में जा रहा था, वो अब भारत की ओर लौट रहा है। अगर ये निवेश ऐसे ही चलता रहा, तो बाजार में गिरावट लाने वाले (bears) भी सतर्क रहेंगे और ज़्यादा बिकवाली नहीं करेंगे।
एक और पॉजिटिव बात यह है कि अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच पहला द्विपक्षीय व्यापार समझौता जल्द हो सकता है। अमेरिका भी अब चीन के बजाय भारत जैसे देशों के साथ डील करने को ज्यादा तैयार है। भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था भी बाजार को सपोर्ट दे रही है।
हालांकि, एक नेगेटिव फैक्टर भी है-हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया क्या होगी और उसका असर बाजार पर कैसा पड़ेगा, इसको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।"
इन स्टॉक्स में आज हलचल
कई कंपनियों ने मार्च तिमाही के नतीजों को जारी किया है। इन नतीजों के जारी होने के बाद कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आज L&T, एक्सिस बैंक, एसबीआई कार्ड के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई पर L&T टेक कंपनी के शेयर 1.17% तक फिसल गए हैं। ये आज के टॉप लूजर में भी शामिल है। इसके अलावा Axis bank और एसबीआई कार्ड के शेयर 5%-6% तक गिर गए हैं। वहीं, एसबीआई लाइफ के अच्छे नतीजों के वजह से शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। बीएसई पर कंपनी के शेयर आज 4% तक चढ़ गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications