Stock Market Crash Today: शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन करेक्शन देखने को मिला. बाजार पर हावी बिकवाली ने निवेशकों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के आंकड़ों के मुताबिक मार्केट वैल्यू करीब 5 लाख करोड़ रुपए घट गया. निफ्टी और सेंसेक्स 7 मई को लाल निशान में बंद हुए. बाजार की नरमी में मेटल, बैंकिंग खासकर सरकारी बैंक और ऑटो सेक्टर आगे रहे. रियल्टी और मीडिया सेक्टर में भी तेज करेक्शन दर्ज किया गया. जबकि IT सेक्टर में निवेशकों ने खरीदारी की है. इससे पहले सोमवार और शुक्रवार को भी बाजारों में बिकवाली दर्ज की गई थी.
शेयर बाजार आज भी टूटा
शेयर बाजार में आज भी बिकवाली हावी रही. सेंसेक्स 383 अंक नीचे 73,511 पर बंद हुआ, जोकि इंट्राडे में फिसलकर 73,259 तक भी गया. इसी तरह निफ्टी भी 140 अंक नीचे 22,302 पर बंद हुआ, जोकि दिन के कारोबार में 22,232 तक फिसला. NSE पर सबसे ज्यादा रियल्टी इंडेक्स 3.49% नीचे फिसला. फिर मेटल इंडेक्स 2.39 फीसदी तक टूटा. ऑटो और बैंकिंग इंडेक्स भी 1-1 फीसदी से ज्यादा टूट. हालांकि, FMCG इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई. IT इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी तक उछला. आज 13 में से 11 सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं.

इन 10 शेयरों में जोरदार एक्शन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स पर नजर डालें तो इसमें HUL का शेयर 5.20 फीसदी चढ़ा. टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई. ITC भी सवा फीसदी उछलकर बंद हुआ है. जबकि बजाज ऑटो करीब 4 फीसदी तक गिरकर बंद हुआ है. पावर ग्रिड और ONGC के शेयर 3-3 फीसदी तक फिसले. इंडसइंड बैंक और हिंडाल्को के शेयर 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.
निवेशकों को तगड़ा नुकसान
शेयर बाजार की गिरावट में निवेशकों को तगड़ा घाटा हुआ है. BSE आकड़ों के मुताबिक बाजार की वैल्यू आज की गिरावट के बाद करीब 5 लाख करोड़ रुपए घट गई है. क्योंकि BSE का कुल मार्केट कैप घटकर 398.50 लाख करोड़ रुपए के पास आ गया है. जबकि लिस्टेड कंपनियों की कुल वैल्यू सोमवार को 403. 39 लाख करोड़ रुपए था. यानी निवेशकों को 4.89 लाख करोड़ रुपए का घाटा केवल आज हुआ है.
शेयर बाजार की स्टैटिक्स
शेयर बाजार में आज कुल 3932 शेयरों में ट्रेड हुआ. इनमें से 1089 शेयर हरे निशान में बंद हुए. जबकि 2734 शेयरों में करेक्शन देखने को मिला. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक 218 शेयरों में अपर सर्किट लगा. जबकि 339 शेयरों में लोअर सर्किट लगा. इंट्राडे में 179 शेयरों ने 52-वीक हाई टच किया. वहीं 36 शेयरों ने 52-वीक का निचला स्तर छुआ. बाजार में रजिस्टर्ड कुल निवेशकों की संख्या 7 मई तक 17 करोड़ के पार पहुंच गया है.
शेयर बाजार में गिरावट की वजह
शेयर बाजार में गिरावट की वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली है. NSDL आंकड़ों के मुताबिक मई में केवल 3 सत्रों में 982 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली हुई. इससे घरेलू निवेशक सतर्क हैं. लोकसभा इलेक्शन नतीजों से पहले बाजार को लेकर निवेशक सतर्क हैं. नए निवेश से बच रहे हैं. Q4 में कंपनियों के मिलेजुले नतीजों का भी बाजार पर असर देखने को मिल रहा है. खास बात ये है कि बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स नहीं हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications