Stock Market Crash: दिवाली के बाद शेयर बाजार में कोहराम मच गया है. क्योंकि बाजार में ऊपरी स्तरों से भारी बिकवाली दर्ज की जा रही. आज 13 नवंबर को मार्केट लगातार 5वें दिन टूट गया है. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही. निफ्टी 23600 और सेंसेक्स 77600 के लेवल पर आ गए हैं. बाजार में जारी लगातार बिकवाली की वजह से निवेशकों को करीब 23 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. बुरी खबर ये है कि मार्केट के जानकार आगे भी गिरावट की आशंका जता रहे हैं.
स्टॉक मार्केट में मचा हाहाकार
स्टॉक मार्केट में बुधवार को तेज बिकवाली देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 1000 अंकों की गिरावट के साथ 77,670 के पास आ गया है. इंट्राडे में इंडेक्स ने 78,690 का हाई भी टच किया. निफ्टी भी 320 अंकों की गिरावट के साथ 23,560 पर फिसल गया है, जोकि शुरुआती कारोबार में 23,873 तक चढ़ा. निफ्टी में शामिल 50 में से 45 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, टाटा स्टील के शेयर 4-4 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं, जबकि एनटीपीसी टॉप गेनर है.
शेयर बाजार में गिरावट की वजह
शेयर बाजार में गिरावट के कई ट्रिगर्स हैं. सबसे पहला तो मार्केट वैल्युएशंस है, जोकि चीन जैसे मार्केट के मुकाबले ज्यादा है. यही वजह है कि विदेशी निवेशकों यानी FIIs लगातार बिकवाली कर रहे. डॉलर में मजबूती की वजह से भारतीय रुपए में गिरावट है, जोकि 84.40 रुपए प्रति डॉलर पर फिसल गया है. Q2 में अर्निंग डाउनग्रेड का असर भी बाजार पर हावी है. इसके अलावा आईपीओ लॉन्चिंग की वजह से लिक्विडिटी क्राइसेज भी है.

आगे कितना टूटेगा शेयर बाजार?
सीएनबीसी टीवी18 के साथ बातचीत में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी के संदीप भाटिया ने बाजार में आगे गिरावट की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने में बाजार का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 करीब 10 फीसदी और गिर सकता है. बताते चलें कि इसी साल निफ्टी ने 27 सितंबर को 26277 का ऑल टाइम हाई टच किया था. ऑल टाइम हाई से निफ्टी फिलहाल करीब 10 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.
संदीप भाटिया ने कहा कि केवल खराब अर्निंग की वजह से मार्केट नहीं गिर रहा, बल्कि वैल्युएशंस भी काफी हाई है. यह डबल डिजिट में आ सकता है. उन्होंने कहा कि दरअसल, असल चिंता फंड फ्लो का होने वाला है.
निवेशकों को भारी नुकसान
बाजार में जारी 5 दिनों की बिकवाली में निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. क्योंकि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप गिरकर 429.66 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. जोकि 6 नवंबर को बाजार बंद होने के बाद 452.58 लाख करोड़ रुपए था. बताते चलें कि आखिरी बार मार्केट 6 नवंबर को हरे निशान में बंद हुआ था. इस लिहाज से बाजार में 5 दिनों की गिरावट में निवेशकों को करीब 23 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications