शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तूफानी तेजी दर्ज की जा रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स, निफ्टी समेत अन्य इंडेक्स 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे. बाजार में लौटी हरियाली के बीच निवेशकों को तगड़ा प्रॉफिट हुआ है. क्योंकि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 442.40 लाख करोड़ रुपए के पास पहुंच गया है. सबसे ज्यादा तेजी आज सोमवार को मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर में दर्ज की जा रही.
शेयर बाजार में तूफानी तेजी
भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी हो रही. सेंसेक्स करीब 800 अंकों की मजबूती के साथ 80,250 के पार निकल गया है, जोकि इंट्राडे में 80,539 का हाई टच किया. निफ्टी 50 इंडेक्स भी करीब 220 अंकों की तेजी के साथ 24,400 के पास पहुंच गया है. इंडेक्स भी इंट्राडे में 24500 के करीब पहुंच गया. शेयर बाजार की तेजी में निवेशकों को करीब 5.4 लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है.
बाजार में लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 442.4 लाख करोड़ रुपए हो गया, जोकि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद 436.98 लाख करोड़ रुपए था. निफ्टी में शामिल श्रीराम फाइनेंस का शेयर करीब 7 फीसदी की मजबूती के साथ टॉप गेनर है. अदानी एंटरप्राइसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 3-4 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही. वहीं, कोल इंडिया का शेयर 4 फीसदी गिरकर टॉप लूजर है.
स्टॉक मार्केट में लौटी रिकवरी
निफ्टी ऑटो इंडेक्स 4 दिनों से जारी बिकवाली के बाद आज पॉजिटिव ट्रेड कर रहा है. सभी 13 सेक्टोरल इंडेक्स दोपहर तक हरे निशान में कारोबार कर रहे. ऑटो, बैंक, रियल्टी, मीडिया, मेटल समेत सरकारी बैंकिंग इंडेक्स 1-3 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. बताते चलें कि निफ्टी 50 इंडेक्स हाल के हाई से करीब 8 फीसदी और स्मॉल कैप-लार्ज कैप इंडेक्स 10 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे थे.

किन फैक्टर्स पर बाजार की नजर?
इक्विटी मार्केट के एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजार की नजर अलग-अलग फैक्टर्स पर है, जिसमें सितंबर तिमाही के नतीजे शामिल हैं. इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों का फ्लो, क्रूड ऑयल प्राइसेज और अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन पर है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications