Stock Market Down Reason: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार में आज सोमवार को लगातार 7वें दिन बिकवाली दर्ज किया जा रहा है. सेंसेक्स करीब 350 अंकों तक फिसलकर 77,200 तक फिसल गया, जोकि इंट्राडे 77000 पर फिसला. निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 23,430 के नीचे आ गया है, जोकि शुरुआती कारोबार में 23400 के नीचे फिसल गया है. बाजार आखिरी बार 6 नवंबर को बढ़त के साथ बंद हुए थे. बाजार में जारी बिकवाली की वजह घरेलू और ग्लोबल ट्रिगर्स दोनों हैं. ऐसे में आगे कैसा रहेगा बाजार का मूड और किन सेक्टर्स पर नजर रखें इस पर फोकस करना चाहिए.
बाजार में तेजी-मंदी वाले स्टॉक्स
बाजार में पर आज दबाव बनाने का काम आईटी सेक्टर कर रहा है. एनएसई पर निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी नीचे फिसल गया है. फार्मा और PSU बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली दर्ज की जा रही. निफ्टी में विप्रो, डॉ रेड्डीज के शेयर 3-3 फीसदी गिरकर टॉप लूजर है. वहीं, ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी हो रही है. निफ्टी में हीरो मोटो कॉर्प और हिंडाल्को के स्टॉक्स 4-5 फीसदी उछल गए हैं. HDFC बैंक और कोल इंडिया के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है.
रिकॉर्ड हाई सेंसेक्स 10% तक फिसला
बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स, सितंबर के ऑल टाइम हाई लेवल 85,978 से करीब 10 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. IT सेक्टर में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है. हालांकि, एक्सपर्ट मान रहे हैं कि सितंबर तिमाही में कमजोर नतीजों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से दबाव बन रहा.

क्यों लगातार टूट रहा शेयर बाजार?
ब्रोकरेज फर्म WIINANCE ने कहा कि बीते हफ्ते निफ्टी 2.7 फीसदी, निफ्टी मिडकैप 4.1 फीसदी और स्मॉकैप 4.58 फीसदी तक टूटे. हालांकि, आईटी सेक्टर ने इस दौरान कमजोर भारतीय रुपए से सपोर्ट मिला. ताजा नोट के मुताबिक अनुमान से कमजोर Q2 नतीजे और आगे के आर्थिक ट्रिगर्स का असर बाजार पर हावी है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में कमजोरी का भी दबाव है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि मंथली SIP इनफ्लो मजबूत बना हुआ है.
ब्रोकरेज के मुताबिक आगे आने हफ्तों में भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट लेवल 23300 और 23000 हैं. ऐसे में ट्रेडर्स को इस लेवल पर नए शॉर्ट ट्रेड की सलाह नहीं है. निफ्टी के लिए 23780, 23883, 24170 का रेजिस्टेंस लेवल और 23470, 23320 और 22786 का सपोर्ट लेवल है.
आगे किन सेक्टर्स पर रहेगी नजर?
शेयर बाजार में लगातार जारी बिकवाली के बीच चुनिंदा सेक्टर्स पर नजर रहेगी. WIINANCE की ओर से जारी ताजा नोट में इस पर फोकस किया गया है. इसके लिए मीडिया, रियल्टी, FMCG सेक्टर में गिरावट पर खरीदारी की सलाह है. वहीं, फार्मा सेक्टर में प्रॉफिटबुकिंग देखने को मिल सकती है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications