Day Trading Guide: आज एशिया और गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। अमेरिकी फ्यूचर्स पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि कल लगातार 7वें दिन अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए थे। इस बीच चीन के कमजोर आर्थिक आकंड़ों से क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल का भाव 4% से ज्यादा फिसलकर 81 डॉलर के करीब पहुंचा है। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में शेयर बाजार की शुरुआत फ्लैट हो सकती है।
वहीं कल निफ्टी-50 5 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,406.70 पर बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्स 16 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,942.40 अंक पर बंद हुआ था। इसके अलावा मिड और स्मॉल कैप ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छी बढ़त हासिल की थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.53 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

विश्लेषकों को उम्मीद है कि हालिया बढ़त के बाद बेंचमार्क निफ्टी मौजूदा स्तरों के आसपास कंसोलीडेट करेगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज बढ़ाने से रुकने का संकेत दिया है। यह दुनिया के शेयर बाजारों की अच्छी खबर माना जा रहा है।
आज के निफ्टी को लेकर रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी तकनीकी अनुसंधान अजीत मिश्रा के अनुसार सपाट शुरुआत के बाद, निफ्टी कल अंत तक एक सीमित दायरे में घूमता रहा और अंत में 19,406.70 के स्तर पर बंद हुआ। इनके अनुसार हम वैश्विक प्रतिस्पर्धियों के अनुरूप सूचकांक में और कंसोलीडेशन देख सकते हैं, हालांकि खास शेयरों पर नजर रखी जा सकती है।
वहीं मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वीपी (रिसर्च) प्रशांत तापसे के अनुसार, तकनीकी रूप से, निफ्टी के लिए फिलहाज सबसे बड़ी बाधा 19707 अंक का स्तर है। वहीं अगर देखा जाए तो 19225 अंक पर मजबूत सपोर्ट है।
जहां तक वैश्चिक संकेतों की बात है तो 7 नवंबर को तेल की कीमतें लगभग 3 प्रतिशत गिरकर अगस्त के अंत के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गईं, क्योंकि मिश्रित चीनी आंकड़ों से मांग संबंधी चिंताएं पैदा हुईं और ब्याज दरों में कटौती पर निवेशकों का उत्साह कम हो गया। ब्रेंट क्रूड वायदा 2.53 डॉलर या 3 फीसदी गिरकर 82.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 2.47 डॉलर या 3.1 फीसदी की गिरावट के साथ 78.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दोनों अनुबंध 25 अगस्त के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।
आज किन शेयरों पर रखनी चाहिए नजर
ऑयल इंडिया, पीएफसी, ल्यूपिन, सेंचुरी प्लाई, एचटी मीडिया और एमसीएक्स सहित कुछ प्रमुख कंपनियां आज वित्त वर्ष 2023-24 (Q2FY24) के लिए अपने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। आईआरसीटीसी, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट्स, कमिंस, अपोलो टायर्स सहित कुछ अन्य कंपनियां भी आज के सत्र के दौरान फोकस में रहेंगी क्योंकि इन कंपनियों ने मंगलवार को अपने Q2FY24 पोस्ट-मार्केट घंटों के दौरान रिजल्ट की घोषणा की थी।
आज के लिए इंट्राडे स्टॉक
चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया ने आज कुछ शेयरों पर डे ट्रेडिंग की सिफारिश की है।
ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक को 948.10 रुपये पर खरीदें, 930 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 980 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए ट्रेड करें
Sun TV Network Ltd: सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड को 652 रुपये पर खरीदें, 639 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 675 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए ट्रेड करें
नोट: यहां पर शेयर बाजार के जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications