Stock Market Gain Reason: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को रौनक देखने को मिल रहा. गुरुवार को छुट्टी के बाद आज सुबह बाजार बढ़त के साथ खुले. ग्लोबल मार्केट में रौनक की वजह से घरेलू बाजार में जोश देखने को मिल रहा. सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा. निफ्टी भी 24550 के अहम स्तरों के ऊपर निकल गया है. बाजार में हरियाली से निवेशकों को भी तगड़ा प्रॉफिट हुआ है. इस दौरान सुबह करीब 10 बजे कुल ट्रेड हो रहे शेयरों में से 2130 शेयर हरे निशान में हैं.
आज बाजार में हरियाली
सेंसेक्स सुबह 10 बजे करीब 915 अंकों की मजबूती के साथ 81150 के पार निकल गया है. निफ्टी भी 230 अंकों की बढ़त के साथ 24550 के पार ट्रेड कर रहा है. स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया है. इसके अलावा अप्रैल ऑटो बिक्री के चलते ऑटो शेयर जोश दिखा रहे.

NSE पर ऑटो इंडेक्स 1.6% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा. मेटल, आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी 1-1% से ज्यादा की तेजी है. निफ्टी में अदानी पोर्ट्स का शेयर 4% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. हिंडाल्को और मारुति सुजुकी भी 3-3% की तेजी के साथ टॉप गेनर्स हैं. जबकि आयशर मोटर और नेस्ले इंडिया टॉप लूजर्स हैं.
बाजार में जोश भरने वाले फैक्टर्स
- - अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में मजबूती देखने को मिल रही. यह अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार 84 प्रति डॉलर के नीचे आ गया है. 7 महीने बाद लौटी तेजी की वजह अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल रही बातचीत, इक्विटी और डेट में इनफ्लो से रुपए को सपोर्ट मिल रहा.
- - घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी से भी सपोर्ट मिल रहा. डिपॉजिटरीज के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक 30 अप्रैल को FIIs ने 30 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की थी. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 1793 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी. हालांकि, यह पहला मौका है जब भारतीय शेयर बाजार में DIIs की होल्डिंग FIIs के मुकाबले ज्यादा है. मार्च तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक DIIs के पास 16.91 फीसदी होल्डिंग है, जबकि FIIs के पास 16.84 फीसदी होल्डिंग है.
- - हैवीवेट स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा. आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, मारुति समेत अन्य दिग्गज शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही, जोकि 1-3 फीसदी तक उछल गए हैं.
- - जियो-पॉलिटिकल और ट्रेड टेंशन कम होने की वजह से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा. चीन और अमेरिका में ट्रेड को लेकर बातचीत की उम्मीद जताई जा रही है. रूस और यूक्रेन के बीच भी तनाव कम होता जा रहा है. इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने दो मिल रहा.
- - ग्लोबल मार्केट में हरियाली से भी घरेलू बाजारों को सपोर्ट मिल रहा है. एशियाई शेयर बाजारों में निक्केई, हेंगसेंग, शंघाई कंपोजिट समेत कोस्पी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा अमेरिकी वायदा बाजारों में भी हरियाली है.
निवेशकों की बल्ले-बल्ले
शेयर बाजार की तेजी में निवेशकों को भी मुनाफा हो रहा है. क्योंकि बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 427.04 लाख करोड़ रुपए हो गया है. जोकि 30 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद 423.24 लाख करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि BSE पर 3633 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 2308 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इस दौरान 128 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. जबकि 48 ने एक साल का हाई भी टच कर लिया है.
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications