Stock Market Gain Today: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को रौनक देखने को मिल रही. आज 5 जून को बेंचमार्क इंडेक्स पॉजिटिव खुले. शुरुआती कारोबार के बाद करीब 10 बजे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़िया बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. बताते चलें कि मार्केट में यह लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की जा रही. इससे पहले मंगलवार को लगातार 3 दिन गिरावट दर्ज की गई थी. इस बीच इंडिया VIX में गिरावट का रुख जारी है, जो बाजार में डर कम होने का संकेत है.
घरेलू बाजार का हाल
सुबह करीब 10 बजे के आसपास के कारोबार में सेंसेक्स 411 अंक यानी 0.51 फीसदी बढ़कर 81,410 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 126 अंक यानी 0.51 फीसदी बढ़कर 24,746 पर कारोबार कर रहा था. बाजार की तेजी में BSE पर 2252 शेयर बढ़त के साथ, 930 गिरावट के साथ और 163 बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे.
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी
ब्रॉडर मार्केट में बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा. निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही, जबकि निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की उछाल है.
सेक्टोरल परफॉर्मेंस का असर
बाजार की तेजी में सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी फार्मा सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला सेक्टर है. सन फार्मा, डिवीज़ लेबोरेटरीज, सिप्ला और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में तेजी के कारण फार्मा सेक्टर में उछाल आया. इसके उलट निफ्टी PSU बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी देखने को मिल रही. साथ ही FMCG में भी टाटा कंज्यूमर और नेस्ले इंडिया जैसे बड़े शेयरों में गिरावट से प्रेशर दर्ज किया जा रहा.

क्यों उछला शेयर बाजार?
अमेरिकी 10-ईयर बॉन्ड यील्ड गिरकर 4.36 फीसदी पर आ गई है. अमेरिकी इकोनॉमी के नरम होने के साथ यील्ड में गिरावट जारी रह सकती है. ऐसे में यह भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट को मीडियम टर्म में सपोर्ट दे सकता है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि फिलहाल बढ़ती अनिश्चितता के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है.
निवेशकों को तगड़ा प्रॉफिट
शेयर बाजार में तेजी के बीच निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ. मार्केट की तेजी में निवेशकों को करीब 2.2 लाख करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. क्योंकि लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5 जून की सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर 447.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जोकि 4 जून को शेयर बाजार बंद होने के बाद 445.20 लाख करोड़ रुपए था.
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications