Stock Market Today: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा. सुबह कमजोर शुरुआत के बावजूद जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही. बाजार के लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे, जिसमें सबसे आगे आईटी बैंकिं-फाइनेंशियल सेक्टर शामिल हैं. सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स भी आधे-आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. निचले स्तरों से जोरदार तेजी में निवेशकों को भी तगड़ा प्रॉफिट हुआ है.
स्टॉक मार्केट में लौटी रौनक
स्टॉक मार्केट में आज 11 नवंबर को रौनक देखने को मिल रही. सेंसेक्स करीब 550 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 80000 के अहम स्तरों के ऊपर ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स में शामिल 30 में से 18 शेयर पॉजिटिव ट्रेड कर रहे, जिसमें पावरग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयरों में 3-4 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की जा रही है. वहीं, एशियन पेंट्स का शेयर 8% की गिरावट के साथ टॉप लूजर है. निफ्टी में शामिल 50 में से 33 शेयर हरे निशान में हैं. इंडेक्स करीब 170 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 24300 के पार निकल गया है.
बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
कैपिटलमाइंड रिसर्च (Capitalmind Research) के सीनियर रिसर्च एनलिस्ट कृष्णा कपाला ने कहा कि बीते हफ्ते अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के बाद फेडरल रिजर्व की मीटिंग बड़े फैक्टर रहे. यूएस फेड में इस साल लगातार दूसरी बार दरें घटाई, जिसके तहत 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती नवंबर मीटिंग की. अब रिजर्व बैंक की दिसंबर पॉलिसी मीटिंग पर है.

उन्होंने कहा कि संभव है कि RBI भी फेड को फॉलो करे. मार्केट का वैल्युएशंस भी गिर रहा है क्योंकि लगातार बिकवाली हो रही है और अर्निंग भी डाउनग्रेड हुई है. वैल्युएशंस घटने की वजह से इनवेस्टर्स की रुचि मार्केट को लेकर बढ़ सकती है. साथ ही गिरावट में हाई-कनविक्शन स्टॉक्स में खरीदारी कर सकते हैं.
FIIs लगातार कर रहे बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली लगातार जारी है. FIIs ने लगातार 29 कारोबारी दिनों में 1.41 लाख करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की है. इसका असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर भी पड़ा है. इसके अलावा ग्लोबल फैक्टर्स की भी असर मार्केट पर दिखा. बाजार में सोमवार को दो दिन की बिकवाली के बाद खरीदारी हो रही. इसमें टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स के शेयर फोकस में हैं. इसमें टाटा मोटर्स 2 फीसदी चढ़ गया है, जबकि एशियन पेंट्स 8 फीसदी फिसल गया है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications