Stock Market Holiday: शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक खास जानकारी सामने आई है। बुधवार, 5 नवम्बर 2025 को बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी, क्योंकि इस दिन देश भर में गुरपुरब (प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जी जयंती) को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा।

इस दिन बाजार के दोनों बेंचमार्क नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे। सिख धर्म में इस पर्व को बहुत अहम माना जाता है क्योंकि इस दिन पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्म हुआ था, जिसे सिख धर्म के लोग बहुत जोशो-उल्लास के साथ मनाते हैं।
इस बार इस त्योहार की तारीख 5 नवम्बर बुधवार को पड़ी है, जिस वजह से इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट्स में को कोई कारोबार नहीं होगा।
आम दिनों में स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग का समय
आम दिनों में देखा जाए तो बाजार की शुरुआत प्री-ओपनिंग के साथ 9:00 से होती है लेकिन नियमित कारोबार की शुरुआत 9:15 से 3:30 बजे तक चलती है। वहीं, गुरुपुरब यानी बुधवार को सभी सेगमेंट्स इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग-बॉरोइंग पूरी तरह बंद रहेंगे।
क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी (MCX)पर सुबह का सेशन बंद रहेगा। हालांकि, शाम का सेशन आम समय के अनुसार शाम 5:00 बजे से रात तक ओपन रहेगा।
निवेशकों को क्या ध्यान रखना चाहिए?
निवेशकों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। अगर आप शेयर या कमोडिटी मार्केट में चालू हैं, तो इस हफ्ते के ट्रेडिंग शेड्यूल पर जरूर ध्यान दें। बताया जा रहा है कि बुधवार को किए गए सभी ऑर्डर अपने आप अगले कारोबारी दिन पर कैरी फॉरवर्ड हो जाएंगे। यानी उस दिन बाजार की सामान्य गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।
जो निवेशक कमोडिटी सेगमेंट, खासकर MCX (Multi Commodity Exchange) में ट्रेड करते हैं, उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे शाम के सेशन से पहले MCX की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपडेटेड ट्रेडिंग टाइम्स की जांच जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि समय में मामूली बदलाव आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी या ऑर्डर एक्जीक्यूशन को प्रभावित कर सकता है।
बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि निवेशकों को इस दौरान पोजिशन होल्ड करते समय होसियारी बरतनी चाहिए, क्योंकि छुट्टियों या समय में बदलाव के दौरान लिक्विडिटी कम हो जाती है और वोलैटिलिटी (उतार-चढ़ाव) बढ़ सकती है।
नियमित कारोबार गुरुवार, 6 नवंबर 2025 से फिर से अपने सामान्य समय पर शुरू हो जाएगा। इसलिए, जो लोग लघु अवधि के सौदे (short-term trades) करते हैं, उन्हें अपने पोर्टफोलियो और पेंडिंग ऑर्डर पहले से एडजस्ट करने चाहिए।
इसके अलावा, विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि निवेशक ट्रेडिंग से पहले अपने ब्रोकर प्लेटफॉर्म पर नोटिफिकेशन चेक करें और किसी भी बदलाव को लेकर अलर्ट रहें। ऐसा करने से आप न सिर्फ संभावित नुकसान से बच सकते हैं, बल्कि सही समय पर बाजार के अवसरों का फायदा भी उठा पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications