Stock Market Holiday 20 November: शेयर बाजार में इस हफ्ते एक दिन पब्लिक हॉलिडे के चलते छुट्टी रहने वाली है. एक्सचेंज की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक बुधवार यानी 20 नवंबर को मार्केट में छुट्टी रहेगी. दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव की वजह से भारत में शेयर बाजार बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE दोनों ने ही कारोबारी छुट्टी का ऐलान कर दिया है. इस दौरान इक्विटी, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में भी कारोबार नहीं होगा.
बाजार में मंगलवार को लौटी बहार
शेयर बाजार में पब्लिक हॉलिडे के पहले मंगलवार, 19 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स लंबे समय बाद पॉजिटव क्लोजिंग दिए हैं. निचले स्तरों पर वैल्यू-बाइंग और एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे हैवीवेट स्टॉक्स में बढ़त की वजह से सेंसेक्स 239 अंक यानी 0.31% बढ़कर 77,578 पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी में लगातार 7 दिनों की गिरावट के बाद उछाल देखने को मिला. इंडेक्स 64 अंक यानी 0.28% बढ़कर 23,518 पर बंद हुआ.
सेंसेक्स में शामिल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाइटन कंपनी लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और इंफोसिस लिमिटेड शामिल हैं.

हैवीवेट स्टॉक्स में बिकवाली से बना दबाव
कारोबारी सेशन के आखिरी हाफ में RIL का शेयर तेजी से गिरा, जिसकी वजह से मार्केट में ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिला. अन्य गिरावट वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल शामिल हैं. बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बनाने का काम विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की ओर से लगातार बिकवाली है, जिन्होंने सोमवार को भी कैश मार्केट में 1,403 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 2,330 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है.
प्रदेश में विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे. इस पर बाजार के पार्टिसिपेंट की पैनी नज़र है. इसके नतीजों से प्रदेश में पॉलिसीज बनेंगी, जोकि रियल एस्टेटस कंस्ट्रक्शन समेत इससे जुड़े सेक्टर्स को प्रभावित करेंगे. बता दें कि 20 नवंबर को प्रदेश के सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे, जबकि मतगणना शनिवार, 23 नवंबर को होगी.
बताते चलें कि इस महीने में तीसरी बार बाजार बंद होने वाला है. इससे पहले 1 नवंबर को दिवाली और 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती थी. इस साल का अंतिम कारोबारी अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर होगा. भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक कारोबार होता है, जिसमें कारोबारी समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक और प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक होता है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications