Stock Market Holiday: अगर इस वीकेंड लंबी छुट्टी चाहते हैं तो बात बन सकती है. क्योंकि शेयर बाजार में छुट्टी से लॉन्ग वीकेंड का प्लान बना सकते हैं. अगले हफ्ते लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के चलते शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. क्योंकि इस चरण में मुंबई में मतदान होना है. एक्सचेंज सर्कुलर के मुताबिक 20 मई को बाजार में छुट्टी रहेगी. मुंबई के 6 सीटों पर मतदान होगा. मई में इससे पहले महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर 1 तारीख को शेयर बाजार में छुट्टी रही.
मई में 20 तारीख को बंद रहेगा मार्केट
स्टॉक मार्केट में 1 मई को छुट्टी महाराष्ट्र डे के अवसर पर रही. इसी दिन साल 1960 में महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी, जिसे भाषायी आधार पर गुजरात से विभाजित किया गया. अब मई महीने के दूसरी छुट्टी 20 मई को होगी, क्योंकि मुबंई में मतदान होगा. महाराष्ट्र में 5 चरणों का मतदान होंगे. राज्य में 5वें चरण का मतदान 20 मई को होगा, जोकि राज्य में आखिरी चरण का मतदान होगा. इसमें धूले, ढिढोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, थाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई साउथ की सीट शामिल है.
शेयर बाजार में 2024 में छुट्टी
20 मई - लोकसभा चुनाव
17 जून- बकरीद
17 जुलाई - मुहर्रम
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
2 अक्टूबर - गांधी जयंती
1 नवंबर - दिवाली
15 नवंबर - गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर - क्रिसमस

शेयर बाजार का हाल
शेयर बाजार में चुनावी नतीजों से पहले तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में आ गए हैं. मई FIIs की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव बन रहा है. विदेशी निवेशकों ने मई में अब तक करीब 28,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच डाले हैं. इसके चलते सेंसेक्स इंडेक्स करीब 1700 अंक तक फिसल गया है.
शेयर बाजार में शुक्रवार को सेंसेक्स 73700 और निफ्टी 22,400 के लेवल पर ट्रेड कर रहे. बाजार की हलचल में ऑटो सेक्टर फोकस में है, जिसमें तेज खरीदारी हो रही. जबकि IT और बैंकिंग में बिकवाली दर्ज की जा रही. बाजार में सुबह 10 बजे करीब 3220 शेयरों में ट्रेड हो रहा है, जिसमें 2057 शेयर हरे निशान में हैं. बाजार की हल्की मजबूती में मार्केट कैप बढ़कर 408.70 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.
FIIs-DIIs का एक्शन
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली जारी गहै. FIIs गुरुवार को लगातार 11वें दिन घरेलू बाजारों में बिकवाली की, जिसमें कल कैश मार्केट में 776.49 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, DIIs ने इसी दिन कैश मार्केट में 2127.81 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. मई महीने में अब तक FIIs ने कुल 37,149.26 करोड़ रुपए के शेयर बेच डाले हैं, जबकि इसी दौरान DIIs ने 32,416.80 करोड़ रुपए की खरीदारी की है.
More From GoodReturns

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!



Click it and Unblock the Notifications