Stock Market Holiday on Janmashtami 2024: इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार देशभर में मनाया जाएगा। शेयर बाजार 24 अगस्त को और 25 अगस्त को शनिवार और रविवार के चलते बंद रहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि जन्माष्टमी पर शेयर बाजार बंद रहेंगे या फिर ट्रेडिंग होगी।

क्या शेयर बाजार जन्माष्टमी पर बंद रहेगा? (Share Market Holiday on Janmashtami 2024)
सार्वजनिक अवकाशों के अलावा शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। जन्माष्टमी पर भी BSE और NSE पर बाकी कारोबारी दिनों की तरह ही शेयरों की ट्रेडिंग होगी। वहीं, MCX भी शनिवार और रविवार को बंद रहता है। अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार के अलावा स्टॉक मार्केट में केवल एक ही सार्वजनिक अवकाश था और वह दिन था स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का। अगस्त महीना खत्म होने के बाद अन्य बचे हुए महीनों में शेयर बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शनिवार, रविवार के अलावा कुछ सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहेंगे।
इन दिनों पर शेयर बाजार बंद रहेगा (Stock Market Holidays in August 2024)
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर को दिवाली-लक्ष्मी पूजन, 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस की वजह से भी शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं, सितंबर महीने में शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है। आपको बता दें कि दिवाली की शाम मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 1 घंटे के लिए शेयर बाजार खुलता है।
एनएसई की ओर से पिछले साल जारी सर्कुलर के मुताबिक, 2024 में शेयर बाजार 14 दिन बंद रहने की जानकारी दी थी इसमें 14 कारोबारी अवकाश भी शामिल हैं। इस महीने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर शेयर बाजार बंद रहा था।
साल में इतने दिन बंद रहा शेयर बाजार
शेयर बाजार इस साल अगस्त महीने तक कुछ दिनों पर बंद रहा है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। इसमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। इसके अलावा 25 मार्च 2024 को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे पर शेयर बाजार में अवकाश था। वहीं, 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर (रमजान ईद), 17 अप्रैल को श्री राम नवमी, 01 मई को महाराष्ट्र दिवस, 17 जून को बकरीद और 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम पर शेयर बाजार बंद रहा था।
क्या बैंकों में होगी 26 अगस्त को छुट्टी?
वहीं, बैंक में छुट्टी की बात करें तो अगले हफ्ते 26 अगस्त यानी जन्माष्टमी के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें गुजरात, उड़ीसा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 26 अगस्त को कृष्ण जन्मआष्टमी का ज्यौहार है। ऐसे में बैंकों में सर्वाजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इससे पहले 25 अगस्त को रविवार को साप्ताहिक अवकाश और 24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है। बैंक इस प्रकार से हफ्ते में तीन दिन लगातार बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications