Stock Market Holiday On Holi: होली का त्यौहार इस हफ्ते मनाया जाने वाला है। इस साल होली 14 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। ऐसे में कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। शेयर मार्केट में 14 मार्च को होली पर कामकाज होगा या नहीं, इसके बारे में कई लोगों को कंफ्यूजन है। इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयरों खरीद-बिक्री से जुड़ा काम होगा या नहीं, आप भी चेक कर सकते हैं।

क्या होलिका दहन पर बंद रहेगा शेयर बाजार? (Share Market Holiday on Holika Dahan)
होलिका दहन इस बार 13 मार्च को होगी। ऐसे में शेयर मार्केट में सामान्य रूप से कामकाज होगा यानी इस दिन शेयर मार्केट में छुट्टी नहीं होगी। BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस साल 14 प्रमुख अवकाश घोषित किए गए हैं।
14 मार्च को बंद होगा शेयर मार्केट? (Share Bazar Open Or Close On Holi)
इस बार होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाई जाएगी। BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, होली के दिन 14 मार्च को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स EGR सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी निवेशकों इस दिन शेयर बेच और खरीद नहीं सकेंगे।
15 मार्च को खुलेगा शेयर बाजार? (Stock Market Holiday News)
होली की छुट्टी के बाद अगले कारोबारी दिन से शेयर बाजार में सामान्य रूप से ट्रेडिंग शुरू होगी। सुबह 9:00 बजे से 9:15 तक प्री-ओपन सेशन होगा और 9:15 से दोपहर 3:30 तक नियमित ट्रेडिंग होगी।
अप्रैल में कितने दिनों के लिए बंद रहेगा शेयर बाजार?
होली के बाद शेयर मार्केट मार्च के महीने में ईद-उल-फितर यानी रमजान ईद के मौके पर 31 मार्च को बंद रहेगा। वहीं, अप्रैल में 3 दिन के लिए शेयर बाजार बंद रहेगा। अगले महीने महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को बंद रहेगा। इसके बाद डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को शेयर बाजार में छुट्टी होगी। इसके अलावा गुड फ्राइडे के दिन 18 अप्रैल 2025 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। वहीं, मई में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी होगी। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सर्वाजिक अवकाश रहेगा। ऐसे में इस दिन भी शेयर मार्केट बंद रहेगा। इसके अलावा जून और जुलाई में कोई छुट्टियां नहीं होंगी।
इस साल 21 अक्टूबर( मंगलवार) को दिवाली लक्ष्मी पूजन पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग के समय के बारे में जानकारी बाद में एक सर्कुलर के माध्यम से निवेशकों को जानकारी दी जाएगी।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications