आज यानी सोमवार को ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में घरेलू शेयर बाजार बंद हैं। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कारोबार नहीं हो रहा है।
नई दिल्ली: आज यानी सोमवार को ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में घरेलू शेयर बाजार बंद हैं। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कारोबार नहीं हो रहा है। बता दें कि कल यानि मंगलवार 26 मई से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। वहीं इस हफ्ते बाजार में सिर्फ 4 दिन कामकाज होगा। वहीं, शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे।

कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद
आज ईद-उल-फितर पर घरेलू शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। वहीं कल यानि मंगलवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा। पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 260.31 अंक नीचे 30672.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी लुढ़ककर 67 अंक नीचे 9039.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भी बाजार लाल निशान पर था। सेंसेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 176.06 अंक नीचे 30756.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 74.10 अंक नीचे 9032.15 के स्तर पर खुला था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का एलान किया। बावजूद इसके बाजार में गिरावट देखी गई।
आज शाम 5 बजे के बाद एमसीएक्स, एनसीडीईएक्स पर कारोबार
कमोडिटी एक्सचेंज में शाम 5 बजे के बाद कारोबार शुरू हो जाएगा। ट्रेडर्स शाम के बाद दोनों ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर कारोबार कर सकेंगे। वहीं शाम 5 बजे के बाद एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स पर सभी कॉन्ट्रै्क्ट में सौदे लिए जा सकेंगे। एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स पर रात 11:30 PM तक कारोबार होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर भी आज शाम के सत्र में कारोबार किया जा सकेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications