शेयर बाजार में गुरुवार को मई सीरीज की एक्सपायरी है. मंथली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुल सकते हैं. बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर देखने को मिल सकता है. गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा. इंडेक्स 22600 के लेवल पर आ गया है. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में भी करेक्शन दर्ज की जा रही है. इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई थी. कल सेंसेक्स 667 अंक नीचे 74,502 पर और निफ्टी 183 अंक नीचे 22,704 पर बंद हुए थे.
गिफ्ट निफ्टी और एशियाई मार्केट
घरेलू मार्केट की शुरुआत के लिए गिफ्ट निफ्टी काफी अहम संकेत के तौर पर देखा जाता है, जोकि करीब 100 अंक फिसलकर 22600 के स्तर पर आ गया है. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स भी करीब 600 अंक यानी 1.5% फिसलकर 38000 के नीचे आ गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 1% गिरकर 2650 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 150 अंकों की कमजोरी के साथ 18300 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. चीन का शंघाई मार्केट सपाट 3100 के स्तर पर है.
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत
भारतीय शेयर बाजारों पर आज ग्लोबल संकेतों का असर रहेगा, जोकि कमजोर नजर आ रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजारों में कल तेज गिरावट दर्ज की गई. डाओ 400 अंक फिसलकर दिन के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ. इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से अब तक 1600 अंक फिसल चुका है. नैस्डैक भी 100 अंक नीचे फिसला. रसल 2000 इंडेक्स भी 1.5% गिर गया है. S&P इंडेक्स में शामिल सभी 11 सेक्टर्स में बिकवाली दर्ज की गई. अमेरिकी बाजारों पर बढ़ती बॉन्ड यील्ड से दबाव बना, जोकि 1 महीने की ऊंचाई 4.6% पर पहुंच गई है. वहीं, यूरोप के बाजारों में भी तेज करेक्शन दर्ज की गई. ज्यादातर इंडेक्स में 1% तक की कमजोरी रही.

कच्चे तेल में उबाल
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. मार्केट में क्रूड कल की तेजी के बाद हल्का करेक्शन दिखा रहा. कल ब्रेंट क्रूड का भाव 1 फीसदी फिसल गया, जोकि अब 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. WTI क्रूड का भाव भी 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया. क्रूड की चाल पर असर अमेरिकी सेंट्रल बैंक के संभावित फैसले से पड़ रहा. दरअसल, अमेरिका में दरें घटने को लेकर बाजार में अनिश्चितता देखने को मिल रही है. ऐसे में बाजार को आशंका है कि ब्याज दरें ऊंची बनी रह सकती हैं.
विदेशी निवेशकों ने कल जमकर की बिकवाली
घरेलू मार्केट में विदेशी निवेशकों की बिकवाली एक बार फिर मार्केट पर दबाव बना रहा. FIIs ने बुधवार को भी जमकर बिकवाली की. डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक FIIs ने कैश मार्केट में कल 5842 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में खरीदारी की. इसके तहत 5,234 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
आज आएंगे Q4 नतीजे
भारतीय बाजारों में चौथी तिमाही के नतीजे जारी हैं. कंपनियां Q4 के रिजल्ट्स जारी कर रही हैं. इस कड़ी में आज Apollo Hospitals, Gateway Distriparks, Marksans Pharma और Muthoot Finance के नतीजे आएंगे. इसके अलावा कल बाजार बंद होने के बाज नतीजे जारी करने वाली कंपनियां जैसे Tata Steel, Bata, Cummins India, SJVN, NOCIL और HOEC फोकस में रहने वाली हैं. कारोबारी सेशन में ये स्टॉक्स एक्शन दिखा सकती हैं .
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications