Stock Market Key Triggers: शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन रिकॉर्ड तेजी के बाद अब मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी भी हल्की गिरावट के साथ 23000 के नीचे आ गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयरों बाजारों में भी तेज बिकवाली दर्ज की जा रही है. अच्छी बात ये है कि कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों यानी FIIs की खरीदारी लौट रही है. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1196 अंक ऊपर 75,418 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 369 अंक उछलकर 22,967 पर पहुंचा.
अमेरिकी शेयर बाजारों में बिकवाली
अमेरिकी शेयर बाजारों में रिकॉर्ड स्तरों से बिकवाली दर्ज की गई. बाजार में गुरुवार को बिकवाली की सबसे बड़ी वजह से ब्याज दरें घटने में देरी की आशंका रही. इसकी वजह से प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. डाओ 600 अंक टूटकर बंद हुआ. नैस्डैक इंडेक्स लाइफ हाई छूने के बाद 65 अंक गिरकर बंद हुआ. Small Cap 2000 1.8% की कमज़ोरी रही.
अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमी के आंकड़े भी जारी हुए. इसके तहत सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग डाटा अनुमान से मजबूत रहा. US वीकली जॉबलेस आंकड़े भी अनुमान से कम रहा. ब्याज दरों में कटौती को लेकर अब सिर्फ 51% ट्रेडर्स का मानना है की सितंबर में रेट कट होगा. 10-ईयर अमेरिकी सरकारी बॉन्ड यील्ड 5 bps बढ़कर 4.48% पर पहुंच गया है. डॉलर इंडेक्स में रिबाउंड दिखा, जोकि 10 दिन की ऊंचाई पर 105 पर पहुंच गया है.
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
आज 24 मई को चुनिंदा लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इन कंपनियों में Hindalco Industries, NTPC, Ashok Leyland, Bosch, Hindustan Copper, Manappuram Finance, Torrent Pharma, United Spirits, Glenmark Pharma, Sun TV Network के नाम शामिल हैं.

फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स
Interglobe Aviation: एविएशन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए. जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1,894.8 करोड़ रुपए रहा. सालाना आधार पर मुनाफे में 106% की बढ़ोतरी हुई. आय भी साल दर साल 14,160.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 17,825.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गई.
UPL & Aarti Ind: स्पेशल केमिकल सप्लाई के लिए करार करने वाली UPL और Aarti Ind कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले है. केमिकल कंपनियों ने ज्वॉइंट वेंचर यानी JV बनाई है, जिसमें AARTI IND और UPL की 50-50% हिस्सेदारी है. इस करार से सालाना 400 से 500 करोड़ रुपए की आमदनी होने की उम्मीद है.
JK lakshmi cement: सीमेंट कंपनी ने नतीजे जारी कर दिए हैं. Q4 में मुनाफा 114.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 162.1 करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान आय भी 1,862.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,780.9 करोड़ रुपए हो गई. साथ ही शेयरहोल्डर्स के लिए 4.5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड का ऐलान किया है.
HCL Tech Ltd: IT कंपनी HCL Tech ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (HPE) की कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी ग्रुप (CTG) एसेट को 225 मिलियन डॉलर में खरीदेगी. इस एग्रीमेंट के हिस्से के रूप में टेलीकॉम इंडस्ट्री के एक्सपीरिएंस वाले CTG के लगभग 1,500 कर्मचारी स्पेन, इटली, भारत, जापान और चीन सहित कई देशों में ग्लोबल लेवल पर कस्टमर्स को सर्विस देने के लिए HCL Tech में ट्रांसफर हो जाएंगे.
Honasa Consumer: कंपनी मार्च तिमाही में घाटे से मुनाफे में आ गई है. कंपनी को सालभर पहले की समान तिमाही में 161.7 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 30.5 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. ऑपरेशन से आय भी 21.4% बढ़कर 471.1 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो सालभर पहले 387.9 करोड़ रुपए थी.
More From GoodReturns

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद, कहीं आपका पैसा न फंस जाए!

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले



Click it and Unblock the Notifications