Stock Market Next Week: शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते तेज बिकवाली से इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ. बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 1,213.68 अंक यानी 1.64% गिरा. इस दौरान बाजार की 10 सबसे वैल्युएबल कंपनियों पर ज्यादा असर पड़ा है. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 के मार्केट कैपिटाइलाइजेशन में बीते हफ्ते कुल 1.73 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान HDFC Bank और सरकारी कंपनी LIC को हुआ. बता दें कि मई में अबतक विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कुल 17000 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की है.
HDFC Bank, LIC को हुआ घाटा
एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू बीते हफ्ते 60,678.26 करोड़ रुपए घटकर 10.93 लाख करोड़ रुपए आ गया. सरकारी कंपनी LIC के मार्केट कैप में भी 43,168.1 करोड़ रुपए की गिरावट आई, जोकि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद 5.76 करोड़ रुपए रह गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज यानी RIL की मार्केट वैल्यू भी 36,094.96 करोड़ रुपए का घाटा हुआ. क्योंकि कंपनी का कुल मार्केट कैप घटकर 19.04 करोड़ रुपए पर आ गया. हालांकि, RIL अभी भी देश की सबसे बड़ी मार्केट कैप कंपनी है.

HUL ने मारी बाजी
बीते हफ्ते ICICI बैंक का मार्केट कैप 17,567.94 करोड़ रुपए घटकर 7.84 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की वैल्यू भी 11,780.49 करोड़ रुपए घटी. ये अब 7.30 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. ITC की मार्केट वैल्यू भी 3,807 करोड़ रुपए घटी, जोकि 5.40 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. हालाकिं, FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के मार्केट कैप में 33,270 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. यह बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.
IT सेक्टर में दिखा जोश
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते के दौरान 20,442.2 करोड़ रुपए जुड़े, जिससे मार्केट वैल्यू बढ़कर 14.09 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई. भारती एयरटेल के मार्केट वैल्यू में 14,653.98 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है, जोकि अब बढ़कर 7.38 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस का मार्केट कैप भी पिछले हफ्ते 3,611.26 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 5.91 लाख करोड़ रुपए हो गया.
अगले हफ्ते कहां होगी नजर?
शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ते काफी इवेंट्स वाले होंगे. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक आम चुनाव, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपए के एक्शन समते महंगाई और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़ों पर नजर रहेगी. अमेरिका में प्रोडक्शन प्राइस इंडेक्स यानी PPI और CPI के आंकड़े आएंगे. फेड चेयरमैन के कमेंट्री पर भी बाजार की नजर रहने वाली है.
Q4 नतीजों पर भी रहेगी नजर
एशियाई मैक्रो इकोनॉमी के आंकड़े जारी होंगे, जिसमें चीन का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और जापान के GDP आंकड़े सामिल हैं. घरेलू बाजारों में स्टॉक स्पेसिफिक एक्सन बी रहेगा. क्योंकि नतीजों का सीजन है. अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में डीएलएफ, जोमैटो, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे.
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

PM मोदी और पुतिन की दोस्ती से कमाल, Hormuz तनाव के बीच रूस से 90% बढ़ा इंपोर्ट!

Hormuz Strait Update: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नया ऑर्डर, देना होगा टोल टैक्स! नहीं गुजरेंगे अमेरिकी जहाज..

OIL Crisis: US-Iran war के बीच पड़ने वाली है महंगाई की मार, खाना-पानी सब होगा महंगा!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications