Stock Market Next Week: शेयर बाजार में अगले हफ्ते तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. रिजल्ट्स, ट्रेड वॉर, जियो-पॉलिटिकल टेंशन समेत डॉलर के मूवमेंट का असर घरेलू बाजारों पर दिखेगा. इसके अलावा सेंट्रल बैंकों, मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों समेत ग्लोबल मार्केट भी बाजार की दिशा तय करेंगे. अच्छी बात यह है कि भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी हो गई है.
बीते हफ्ते शेयर बाजार का परफॉर्मेंस
घरेलू शेयर बाजार में बीते हफ़्ते एक्शन के बावजूद बढ़त दर्ज की गई. BSE सेंसेक्स 1,289 अंक यानी 1.63% की बढ़त के साथ 80,502 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 307 अंक यानी 1.28% की उछाल के साथ 24,347 पर बंद हुआ था. हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले ब्रॉडर मार्केट का परफॉर्मेंस कमजोर रहा. इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.64% की गिरावट दर्ज की गई.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि शुक्रवार को निफ्टी 24,589 का लेवल टच किया, जोकि 2025 में अब तक का हाइएस्ट लेवल है. बाजार में जोश भरने का काम भारत-यूएस ट्रेड डील में पॉजिटिव आउटकम, फॉरेन फंड की वापसी और अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन जैसे फैक्टर्स ने किया.

उन्होंने कहा कि FIIs ने लगातार 11वें दि खरीदारी की, जिसमें 37375 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई. अगर केवल अप्रैल का आंकड़ों देखें तो नेट 2700 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी हुई. यह पिछले 6 महीनों में हुई सबसे ज्यादा खरीदारी का आंकड़ा है. इसके अलावा अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 2.4 लाख करोड़ रुपए रहा.
कॉर्पोरेट अर्निंग पर बाजार की नजर
इनवेस्टर्स फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए भविष्य की विकास संभावनाओं का अनुमान लगाने के लिए मार्च तिमाही की अर्निंग पर बारीकी से नज़र रखेंगे. अगले हफ्ते करीब 285 कंपनियाँ अपने रिजल्ट्स जारी करने वाली हैं. इन कंपनियों में कोल इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
इसके अलावा ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एबीबी इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डाबर इंडिया, वन97 कम्युनिकेशंस, पेटीएम, स्विगी, भारत फोर्ज, बायोकॉन, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया भी Q4 रिजल्ट्स जारी करेंगी.
इन ग्लोबल इवेंट्स पर भी बाजार की नजर
घरेलू मार्केट की नजर कई अहम ग्लोबल इवेंट्स पर रहेगी. इसमें 7 मई को फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर पर लिया जाने वाला फैसला भी शामिल है. इस हफ्ते होने जा रहे फेड पॉलिसी मीटिंग के बावजूद इकोनॉमिस्ट का अनुमान है कि अगली दो बैठकों में दरों में किसी कटौती की उम्मीद नहीं है. लेकिन ट्रेड वॉर के बीच महंगाई और ग्रोथ पर फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की कमेंट्री पर नजर रहेगी.
बैंक ऑफ इंग्लैंड की मीटिंग भी 8 मई को होने वाली है. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि ट्रम्प के टैरिफ के बाद ग्लोबल ग्रोथ के रिस्क की वजह से ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती करके इसे 4.25 फीसदी कर दिया जाएगा.
घरेलू इवेंट्स भी हैं काफी अहम
घरेलू लेवल पर कई घरेलू इकोनॉमिक इंडिकेटर्स पर नजर रहेगी. इसमें 5 मई को मार्च के फिस्कल डेफिसिट के आंकड़े, 6 मई को अप्रैल के एचएसबीसी सर्विस पीएमआई के आंकड़े जारी होने हैं. इसके अलावा 25 अप्रैल को समाप्त होने वाले अप्रैल के पखवाड़े के लिए बैंक डेट और डिपॉजिट्स ग्रोथ के आंकड़े समेत 2 मई तक के फॉरेन रिजर्व के आंकड़े भी 9 मई को जारी किए जाएंगे.
अगले इन 2 कंपनियों के खुलेंगे आईपीओ
इक्विटी के अलावा प्राइमरी मार्केट में भी नए हफ्ते में काफी हलचल रहने वाली है. क्योंकि इसमें 2 SME कंपनियां आईपीओ लॉन्च करेंगी. इसमें मनोज ज्वैलर्स और श्रीजी डीएलएम के पब्लिक इश्यू 5 मई को खुल जाएंगे, जोकि 7 मई को बंद होंगे. जबकि केनरिक इंडस्ट्रीज और वैगन्स लर्निंग के आईपीओ 6 मई को बंद हो जाएंगे. इस लिहाज कुल 4 कंपनियों के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका है.
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications