शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार 5वें दिन तेजी दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. सुबह बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर खुले. बाजार की शुरुआती तेजी में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. दमदार ग्लोबल संकेतों के चलते निवेशकों को शुरुआती 10 मिनट में ही करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. सेंसेक्स, निफ्टी समेत अन्य इंडेक्स ने रिकॉर्ड बनाया. बाजार में तेजी की वजह अच्छे ग्लोबल संकेत रहे. इससे पहले बकरीद की वजह से भारतीय बाजारों में छुट्टी रहा.
नए शिखर पर शेयर बाजार
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर खुले. पहली बार सेंसेक्स 77,235 और निफ्टी 23,570 के लेवल पर खुले. शुरुआती कारोबार में दोनों इंडेक्स ने ऑल टाइम हाई भी बनाया. इसके तहत सेंसेक्स ने 77,326 और निफ्टी ने 23,573 का लेवल टच किया. फिलहाल सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स 260 अंकों की मजबूती के साथ 77,253 पर ट्रेड कर रहा. निफ्टी भी 67 अंकों की मजबूती के साथ 23,532 पर कारोबार कर रहा है.
बाजार में किन सेक्टर में है जोश?
शेयर बाजार की जोरदार तेजी में स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स में जोरदार तेजी है. NSE पर दोनों इंडेक्स करीब 1-1 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे. इंडिया VIX भी 4.5% उछल गया है. सेक्टोरल ट्रेड की बात करें तो फार्मा सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर में खरीदारी हो रही है. सबसे ज्यादा तेजी IT, ऑटो और PSU बैंकिंग सेक्टर में है. निफ्टी में टाइटन और विप्रो में 2-2% से ज्यादा की मजबूती दर्ज की जा रही. जबकि डॉ रेड्डीज और मारुति 1-1% की गिरावट के साथ टॉप लूजर हैं.

10 मिनट में बंपर मुनाफा
शेयर बाजार में शुरुआत 10 मिनट में जोरदार मुनाफा हुआ है. निवेशकों को करीब ढाई लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप सुब 9 बजकर 25 मिनट पर बढ़कर 437.23 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि रिकॉर्ड स्तर है. 14 जून को बाजार बंद होने के बाद कुल मार्केट कैप 434.88 लाख करोड़ रुपए था. इस दौरान बाजार में 3268 शेयरों में हो रहा, जिसमें से 2108 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे. जबकि 1009 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे. 184 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. 238 शेयरों ने तो नए 52-वीक हाई टच किए हैं.
शेयर बाजार में तेजी की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की वजह अच्छे ग्लोबल संकेत के साथ संस्थागत निवेशकों की खरीदारी है. आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. जापान का निक्केई इंडेक्स 1% से ज्यादा की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा. कोस्पी, हेंगसेंग और शंघाई मार्केट में तेजी है. दुनियाभर के शेयर बाजारों में जोश भरने का काम अमेरिकी मार्केट ने दिया. बता दें कि US के स्टॉक मार्केट में नए रिकॉर्ड बनने का ट्रेंड बरकरार है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल लगातार छठे दिन नैस्डेक नए लाइफ हाई पर पहुंचा. S&P 500 भी शुक्रवार की हल्की गिरावट के बाद फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने इस साल के लिए S&P 500 का टारगेट बढाकर 5,600 कर दिया है. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में 14 जून को 2176 करोड़ रुपए के शेयर खरीदें. DIIs ने भी 656 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
More From GoodReturns

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

भारतीय शेयर बाजार: आज ग्लोबल संकेतों से तय होगी दिशा

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले



Click it and Unblock the Notifications