मुम्बई। आज गुरुवार यानी 14 मई 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 642.85 अंक की गिरावट के साथ 31365.76 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 178.80 अंक की गिरावट के साथ 9204.75 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 754 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 287 शेयर तेजी के साथ और 428 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 39 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
मोदी सरकार की तरफ से कल यानी 13 मई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को लेकर जानकारी दी थी। लेकिन आज ठीक उसके दूसरे दिन शेयर बाजार इस पैकेज से निराश दिख रहा है।

निफ्टी के टॉप गेनर
नेस्ले का शेयर करीब 265 रुपये की तेजी के साथ 16,777.75 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 30 रुपये की तेजी के साथ 2,191.00 रुपये के स्तर पर खुला।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 166.20 रुपये के स्तर पर खुला।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 557.55 रुपये के स्तर पर खुला।
आईटीसी का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 166.65 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
इनफोसिस का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 662.25 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 83.65 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 30 रुपये की गिरावट के साथ 897.20 रुपये के स्तर पर खुला।
विप्रो का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 183.95 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 119.80 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : टीसीएस : 85,000 रु को 15 साल में बना दिया 1.75 करोड़


Click it and Unblock the Notifications