
Share market Opening : पिछले दो दिनों के तेजी पर आज ब्रेक लग गया। आज बीएसई पर टॉप 30 शेयरों का सूचनांक सेंसेक्स 147 अंकों की गिरावट के साथ 62530 पर और एनएसई पर टॉप 50 शेयरो को सूचनांक निफ्टी 45 अंकों की गिरावट के साथ 18614 अंकों पर खुला। बैंक निफ्टी की लागातार तेजी पर भी आज विराम लगा। यह 109 अंकों की गिरावट के साथ 44 हजार के नीचे के स्तर पर खुला। आज बैंक निफ्टी 43940 के स्तर पर ओपेन हुआ। दिन के शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है, सेंसेक्स 62550 के स्तर ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 18650 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बैंक निफ्टी गिरावट के बाद 44 हजार के ऊपर ट्रेड कर रहा है। शुरूआती कारोबार में आज IRCTC के शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। इंडसइंड बैंक, SBI, सन फार्मा और NTPC के शेयरो में तेजी दिख रही है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक्नोलॉजी में गिरावट देखने को मिल रही है।
टॉप गेनर
पंजाब नेशनल बैंक का शेयर आज 3.29 प्रतिशत के तेजी के साथ 61.10 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
पिरामल इंटरप्राइजेज का शेयर आज 3.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 896.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
आईसीआईसीआई प्रुडेंसियल का शेयर आज 1.48 प्रतिशत के तेजी के साथ 459.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
इंडसइंड बैंक का शेयर आज 1.35 प्रतिशत के तेजी के साथ 1270.30 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस का शेयर आज 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 1285.80 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
टॉप लूजर
टेक महिंद्रा का शेयर आज 2 प्रतिशत के गिरावट के साथ 1043 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
इंफोसिस का शेयर आज 1.73 प्रतिशत के गिरावट के साथ 1551.10 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
एचसीएल का शेयर आज 1.38 प्रतिशत गिरावट के साथ 1041.60 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
इंफोएड्ज का शेयर आज 1.61 प्रतिशत गिरावट के साथ 4129 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
सीमेंस का शेयर आज 1.17 प्रतिशत गिरावट के साथ 2993 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications