Stock Market Outlook: आज सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर भारी बिकवाली देखने को मिला. सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. तीसरी तिमाही की अर्निंग और नए एचएमपी वायरस को लेकर चिंता ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया. इसके चलते बीएसई सेंसेक्स 1,258 अंकों की गिरावट के साथ 78,000 से नीचे 77,964 पर बंद हुआ. यह दिन के कारोबार के दौरान 1,441 अंक तक गिरकर 77,781 पर आ गया.
सेंसेक्स की तरह एनएसई निफ्टी में भी भारी गिरावट आई और यह 1.62% की गिरावट के साथ 23,616 पर बंद हुआ. इंट्राडे में यह 452.85 अंक फिसलकर 23,551 तक फिसला. बता दें कि बाजार में इंट्राडे में इतनी बड़ी गिरावट इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में देखने को मिली थी. बाजार में 6 जनवरी को हुई बिकवाली में निवेशकों के करीब 9.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम स्वाहा हुई है.
बाजार में चौतरफा बिकवाली
सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी देखी गई, जिसमें निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.32% की गिरावट आई. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में भी 3.29% की गिरावट दर्ज की गई. बैंकिंग सेक्टर भी इससे बचा नहीं. हैवीवेट स्टॉक के दबाव की वजह से निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1,200 अंक या 2.24% की गिरावट दर्ज की गई. साथ ही इंडिया VIX में 16% से अधिक की बढ़त देखने को मिली हुई, जो निवेशकों में बढ़ती घबराहट को दर्शाता है.

ब्रॉडर मार्केट में भी करेक्शन
ब्रॉडर इंडेक्स में भी 2.7% से 3.1% तक की गिरावट दर्ज की गई. इसमें निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 645 अंक की गिरावट के साथ 18,388 के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स दिन के दौरान 1,743 अंक की गिरावट के साथ 56,187 पर बंद हुआ.
बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि एचएमपी वायरस की चिंता से बाजारों में तेज बिकवाली दर्ज की गई. तिमाही अपडेट के बाद बैंकिंग सेक्टर में करेक्शन दिखा, जिसने दबाव बनाया. नए वायरस की खबर से डायग्नोस्टिक शेयरों पर फोकस बढ़ा. इससे पहले शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4227 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की थी.
उन्होंने बताया कि अमेरिकी डॉलर की बढ़ती डिमांड के चलते भारतीय रुपया आज भी फिसला, जोकि 85.82 के ऑल टाइम लो पर फिसल गया है, हालांकि, घरेलू मैक्रो इकोनॉमी के आंकड़े बेहतर नजर आ रहे. इसमें भारत का सर्विस पीएमआई दिसंबर में 4 महीने का हाई 59.3 पर रहा, जोकि नवंबर में 58.4 पर था.
सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि कैपिटल गुड्स सेक्टर में Q4 में ऑर्डर इनफ्लो बढ़ने का अनुमान है. साथ ही डिफेंस सेक्टर का ऑर्डरबुक भी बढ़ने वाला है. बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव का सिलसिला नए वायरस की चिंताओं की वजह से जारी रहेगा. इसमें दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट और नतीजों के चलते स्टॉक और सेक्टर स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिलेगा.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications