Stock Market Outlook: शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के बाद से लगातार तेजी दिखा रहा. पिछले हफ्ते फिर रिकॉर्ड हाई बना. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स 80000 के रिकॉर्ड लेवल को पार कर गया है. बाजार में जोश अच्छे बजट की उम्मीद, अनुमान से बेहतर Q1 नतीजे से है. साथ ही संस्थागत निवेशकों के मूड का भी असर घरेलू बाजार पर दिखेगा. हालांकि, अगले हफ्ते के लिए मार्केट एक्सपर्ट ने बुलिश नजरिया दिया है. पिछले हफ्ते मार्केट करीब ढेड़ फीसदी उछला था.
अगले हफ्ते शुरू होगा रिजल्ट सीजन
शेयर बाजार में अगे हफ्ते से तिमाही नतीजों की शुरुआत हो जाएगी. बाजार में लिस्टेड कंपनियां Q1 के नतीजे जारी करेंगी. बाजार जब 8 जुलाई यानी सोमवार को खुलेगा तो Shalby Ltd का रिजल्ट आएगा. फिर 9 जुलाई को Delta Corp और 10 जुलाई को Tata Elxsi के नतीजे जारी होंगे. IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS 11 जुलाई, 12 जुलाई को HCL टेक, IREDA और DMART रिजल्ट जारी होंगे. बाजार के लिए इन कंपनियों के नतीजे काफी महत्वपूर्ण रहेंगे.
बाजार के लिए अहम ट्रिगर्स
मार्केट एनलिस्ट्स का कहना है कि पिछले हफ्ते की रिकॉर्ड तेजी के बाद घरेलू बाजारों में कुछ नरमी दिख सकती है. इसके अलावा सरकार 23 जुलाई को 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने जा रही है, जोकि बाजार को दिशा देंगे. क्योंकि मार्केट को उम्मीद है कि सरकार बजट में ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली नीतियों का ऐलान करेगी. साथ ही मानसून की हति पर असर पड़ेगा. इसके अलावा DIIs और FIIs की एक्टिविटी भी अहम होगी.
मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर नजर
घरेलू बाजार की नजर मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर होगी. 11 जुलाई को CPI का भी डेटा आएगा. इसके अलावा इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े, फेडरल रिजर्व चेयरमैन का भाषण, ब्रिटेन के GDP आंकड़े, अमेरिका के रिटेल महंगाई और बेरोजगारी दावे के आंकड़े बाजार के लिए अहम रहेंगे. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों की शुरुआत हो रहा. इसकी शुरुआत IT सेक्टर की दिग्गज TCS से होगी.

शेयर बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अगले हफ्ते से पहली तिमाही के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. इसका असर स्टॉक्स और सेक्टर्स पर दिखा है. साथ ही महंगाई आंकड़ों पर भी बाजार की नजर होगी. क्योंकि इसी हफ्ते भारत, अमेरिका और चीन के महंगाई के आंकड़े जारी होंगे, जिन पर निवेशकों की नजर होगी. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर VP रिसर्च अजित मिश्रा ने कहा कि आगे चलकर बाजार की दिशा काफी हद तक कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी.
SBI सिक्योरिटीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि टेक्निकल स्ट्रक्चर बाजार में तेजी को सपोर्ट कर रहा है. निफ्टी के लिए सपोर्ट शिफ्ट होकर 24050-24000 के दायरे में पहुंच गया है. जब तक इंडेक्स 24000 के ऊपर रहता है, सेंटीमेंट मजबूत रहेगा. इस लिहाज से निफ्टी के लिए टारगेट 24600 का है. फिर 24850 का टारगेट है. अगर निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसलता है, तो सपोर्ट 23800-23750 की रेंज में है.
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?



Click it and Unblock the Notifications