Stock Market Outlook: शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता काफी एक्शन भरा रहा. अमेरिका में चुनाव और फिर फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग का फैक्टर हावी रहा. इससे मार्केट में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार में गुरुवार को वीकली एक्सपायरी हुई. नवंबर सीरीज का पहली एक्सपायरी के दिन मार्केट में तेज करेक्शन देखने को मिला. इससे पहले बुधवार को US इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जश्न देखने को मिला था. लेकिन FOMC का फैक्टर हावी दिखा. यही वजह रहा कि सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए.
वीकली एक्सपायरी पर धड़ाम से गिरा मार्केट
शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 1-2 फीसदी तक फिसले. सेंसेक्स 865 अंकों की गिरावट के साथ 79,500 के लेवल पर आ गया. निफ्टी भी 284 अंक फिसलकर 24,200 के नीचे बंद हुआ. बाजार में 7 नवंबर को चौतरफा बिकवाली दर्ज की गई. डिपॉजिटरीज के प्रोविजन आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने 4889 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जोकि 2024 में अब तक करीब 2.79 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 1787 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की.
बाजार में आगे कैसा रहेगा माहौल?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के इक्विटी डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल्स हेड चंदन तापड़िया ने वीकली एक्सपायरी पर कहा कि निफ्टी इंडेक्स उछाल पर बिकवाली मोड में चल रहा, जिससे बिकवाली का ट्रेंड बरकरार है. निफ्टी पिछले 4 कारोबारी सेशन से 23800 से 24500 के रेंज में उतार-चढ़ाव के बीच ट्रेड किया. इस दौरान इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 24500 का रेजिस्टेंस तोड़ नहीं पाया.

निफ्टी के लिए अहम लेवल
उन्होंने कहा कि पूरे हफ्ते इंडेक्स में ऊपरी स्तरों से बिकवाली देखने को मिली. इंडेक्स 24500 के पास मजबूत रेजिस्टेंस पर है. दरअसल, वीकली चार्ट पर डोजी कैंडल बने, जो यह दर्शाता है कि आने वाले दिनों में भी अनिश्चितता बनी रहेगी. वहीं, निफ्टी के लिए निचले स्तर पर 23800 लेवल पर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है. चंदन तापड़िया ने कहा कि इंडेक्स सभी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के नीचे भी ट्रेड कर रहा और मौजूदा प्राइस एक्शन के लिहाज से मार्केट में आगे सपोर्ट लेवल पाने से पहले तक प्रॉफिटबुकिंग देखने को मिल सकता है.
निफ्टी आगे कहां तक फिसलेगा?
चंदन तापड़िया ने गुरुवार को मार्केट बंद होने के बाद जारी नोट में कहा कि लॉन्ग-शॉर्ट रेश्यो में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जोकि 22 फीसदी से बढ़कर 25.85 फीसदी पर पहुंच गया. जबकि FIIs की कैश मार्केट में बिकवाली जारी है. यह बाजार में बिकवाली का दबाव जारी रहने का संकेत दे रहा है. उन्होंने कहा कि ओवरऑल प्राइस स्ट्रक्चर के लिहाज से निफ्टी जबतक 24500 जोन के नीचे बना हुआ है तबकर उछाल पर बिकवाली जारी रहेगी. ऐसे में निफ्टी के लिए नीचे का टारगेट 23800 जोन है.
अगले हफ्ते के लिए F&O ट्रेडर्स ध्यान दें!
मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि वीकली बेसिस पर बीयरिश कैंडल आगे भी दबाव के ही संकेत दे रहे हैं. ऑप्शन फ्रंट पर ज्यादा कॉल OI 24500 पर हैं फिर 25000 स्ट्राइक पर हैं. जबकि मैक्सिमम पुट OI 23000 और फिर 24000 स्ट्राइक पर हैं. वहीं, कॉल राइटिंग 24500 पर फिर 24200 स्ट्राइक पर हैं. जबकि पुट राइटिंग 24200 स्ट्राइक पर फिर 24000 स्ट्राइक देखने को मिला. चंदन तापड़िया ने कहा कि ऑप्शन के आंकड़े बता रहे हैं कि ब्रॉडर ट्रेडिंग रेंज 23500 से 24500 हैं. जबकि इमीडिएट रेंज 23800 से 24200 लेवल्स के बीच हैं.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications