India-US Trade Deal: मंगलवार, 3 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील का ऐलान किया गया। इस खबर से आज को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया। सेंसेक्स ने 4,200 अंकों से अधिक की छलांग लगाकर 85,871.73 का इंट्रा-डे हाई बनाया, जबकि निफ्टी 26,300 के पार निकल गया। इस रैली का सबसे बड़ा कारण अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करना है।

निर्यात (Export) आधारित सेक्टर जैसे टेक्सटाइल, सीफूड और जेम्स एंड ज्वेलरी में भारी लिवाली हुई, जिससे कई शेयरों में 20% का अपर सर्किट लग गया। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 2072.67 अंक (2.54 प्रतिशत) उछलकर 83,739.13 अंक पर जबकि निफ्टी 639.15 अंक (2.55 प्रतिशत) चढ़कर 25,727.55 अंक पर रहा।
इन प्रमुख शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट
मार्केट डेटा के अनुसार, 9 प्रमुख स्टॉक्स में 20 फीसदी की अपर सर्किट लगा।
- Gokaldas Exports: इस डील की खबर से टैक्सटाइल सेक्टर की दिग्गज ग्लोबल कंपनी गोकलदास एक्सपोर्ट शेयर को खरीदने की निवेशकों में होड़ मची और बीएसई पर शेयर 20% अपर सर्किट के साथ 696.10 रुपए पर पहुंच गया।
- Indo Count Industries: बेड लिनन निर्यातक इस कंपनी के शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 286.90 रुपये पर पहुंच गया।
- Kitex Garments: बच्चों के कपड़ों का निर्यात करने वाली इस कंपनी के शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 196.30 रुपये पर पहुंच गया।
- K.P.R. Mill: वर्टिकल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल प्लेयर केपीआर मिल के शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 1,031.30 रुपये पर पहुंच गया।
- Avanti Feeds: सीफूड और झींगा मछली फीड निर्यातक अवंती फीड्स के शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 960.80 पर पहुंच गया।
- Apex Frozen Foods: सीफूड एक्सपोर्टर अपेक्स फ्रोजन के शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 351.10 रुपये पर पहुंच गया।
- Avalon Technologies: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग (EMS) कंपनी Avalon के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा और यह 1029.10 के स्तर पर पहुंच गया।
- Goldiam International: जेम्स, ज्वेलरी और वॉच कंपनी Goldiam International के शेयर में आज 20% का अपर सर्किट लगा और BSE पर शेयर 360.90 रुपए पर पहुंच गया।
- Pearl Global Industries: परिधान निर्माण और निर्यात करने वाली इस कंपनी के शेयर में भी 20% का उछाल दर्ज हुआ।
मार्केट के अन्य बड़े मूवर्स
- Adani Group: ट्रेड डील के जोश में Adani Enterprises (+10%) और Adani Ports (+9%) ने भी बड़ी तेजी दिखाई।
- IT सेक्टर: अमेरिका से बेहतर कारोबार की उम्मीद में Infosys, TCS और Wipro में 5-6% की बढ़त रही।
- Auto Ancillary: Bharat Forge और Sona BLW जैसे शेयरों ने भी 7-9% की रैली दर्ज की।
यह तेजी दिखाती है कि अमेरिकी टैरिफ में कटौती भारतीय मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के लिए एक "गेम चेंजर" साबित हो रही है। निवेशकों की संपत्ति में आज लगभग ₹13 लाख करोड़ से ₹20 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications