मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 17 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स करीब 986.11 अंक की तेजी के साथ 31588.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 273.95 अंक की तेजी के साथ 9266.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2586 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1713 शेयर तेजी के साथ और 699 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 174 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 47 पैसे की मजबूती के साथ 76.39 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

शेयर बाजार 1 माह की ऊंचाई पर
शेयर बाजार आज 1 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी ने आज करीब 3.5 फीसदी की छलांग लगाई है। हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ है। इस हफ्ते मिडकैप में 3.9 फीसदी की तेजी रही। वहीं, बैंक निफ्टी में 4.4 फीसदी की तेजी रही।
निफ्टी के टॉप गेनर
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 56 रुपये की तेजी के साथ 478.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 1399 रुपये की तेजी के साथ 14,770.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 34 रुपये की तेजी के साथ 375.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 39 रुपये की तेजी के साथ 474.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 374 रुपये की तेजी के साथ 5,505.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
नेस्ले का शेयर करीब 571 रुपये की गिरावट के साथ 17,324.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसयूएल का शेयर करीब 51 रुपये की गिरावट के साथ 2,385.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 168.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 509.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 457.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : गोल्ड म्युचुअल फंड ने दिया रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न, जमकर हुआ फायदा


Click it and Unblock the Notifications