शेयर बाजार के लिए चालू हफ्ता काफी अहम है. लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से पहले वाले हफ्ते में तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार की हलचल में कुछ बड़े फैक्टर्स हैं, जो रडार पर रहेंगे. इनमें Q4 रिजल्ट्स, विदेशी निवेशकों का मूड, FOMC मिनट्स समेत अन्य शामिल हैं. ईरानी राष्ट्रपति की क्रैश में मौत से कच्चे तेल के भाव पर भी असर पड़ेगा. चुंकि सोमवार को लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत मुंबई में मतदान के चलते छुट्टी है. ऐसे में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत मंगलवार यानी 21 मई से होगी.
पिछले हफ्ते जमकर हुई खरीदारी
स्टॉक मार्केट मई में लगातार करेक्शन दिखाने के बाद पिछले हफ्ते आई रिकवरी से राहत लौटी है. बाजार में लौटी रिकवरी की वजह अच्छे ग्लोबल संकेत, इंडेक्स के हैवीवेट के अनुमान से बेहतर नतीजे, फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद रहे. इसके अलावा मिड और स्मॉल कैप सेक्टर में खरीदारी से भी बाजार का मूड सुधरता नजर आया. पिछले हफ्ते निफ्टी 447 अंक यानी करीब 2% चढ़कर 22502 पर बंद हुआ. सेंसेक्स भी 1341 अंकों यानी 1.85% की मजबूती के साथ 74006 पर बंद हुआ. इस दौरान मिडकैप 100 इंडेक्स 4.7% और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.6% उछलकर बंद हुए.

शेयर बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स
Q4 नतीजे: बाजार में लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रहीं. रिजल्ट्स सीजन के 7वें हफ्ते में लगभग 900 कंपनियां Q4 रिजल्ट्स जारी करेंगी. इसमें ONGC, ITC, NTPC, SAIL, NYKAA, Suzlon Energy, Grasim, Power Grid, Sun Pharma, Hindalco, Divis Lab, Aurobindo Pharma, BHEL, BHEL, Bosch, Petronet LNG, InterGlobe Aviation, Ashok Leyland, Jubilant FoodWorks, One 97 Communications, Honasa Consumer, New India Assurance Company, India Cements, Oil India, Gland Pharma, Glenmark Pharmaceuticals, Hindustan Copper, Manappuram Finance, Nazara Technologies समेत अन्य शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव के तहत इस हफ्ते 5वें और छठे चरण के मतदान होंगे. 20 मई को 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा. वहीं, छठे चरण में 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.
मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े: 20 मई से शुरू इस हफ्ते में मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर भी नजर रहेगी. इसमें मई के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस PMI के आंकड़े जारी होंगे. इससे पहले अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग PMI 58.8 रहा था. सर्विसेज PMI भी अप्रैल में 60.8 रही. साथ ही 17 मई को खत्म हफ्ते में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व के आंकड़ें भी जारी होंगे, जोकि RBI जारी करेगा.
FOMC मिनट और चैयरमैन स्पीच पर होगी नजर: ग्लोबल संकेतों के लिहाज से अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर नजर होगी. इस हफ्ते FOMC मिनट्स जारी होंगे, जोकि 22 मई को जारी होगा. इससे पहले 21 मई को फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच होगी. पिछले महीने अनुमान के मुताबिक महंगाई दर 3.4% रही. महंगाई के कमजोर आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में आगे कटौती कर सकती है. इससे पहले लगातार छठी बार FOMC ने ब्याज दरों को 5.25-5.5% पर स्थिर रखा.
विदेशी और घरेलू निवेशकों का मूड: लोकसभा चुनाव में अनिश्चितताओं के चलते विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में जमकर बिकवाली की. पिछले हफ्ते कैश सेगमेंट में करीब 10650 करोड़ रुपए के शेयरों को बिकवाली की. मई महीने में अब तक FIIs ने 33,625 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जोकि अप्रैल में बिकवाली के आंकड़े के बराबर रहा. घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने जमकर खरीदारी की. पिछले हफ्ते कैश सेगमेंट में 14410 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. महीने भर में DIIs ने 33,820 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जोकि अप्रैल में 44,186 रुपए की खरीदारी की थी.
IPO मार्केट में रहेगी हलचल: इक्विटी मार्केट की तरह प्राइमरी मार्केट में भी हलचल रहेगी. इस हफ्ते 22 मई को मेनबोर्ड पर Awfis Space Solutions का पब्लिक इश्यू खुलेगा, जोकि 599 करोड़ रुपए के साइज का होगा. Go Digit General Insurance का शेयर 23 मई को लिस्ट होगा. SME सेगमेंट पर GSM Foils IPO खुलेगा. वहीं, ABS Marine Services, Veritaas Advertising, Mandeep Auto Industries, Indian Emulsifier, Quest Laboratories, HOAC Foods India और Rulka Electricals के शेयरों की लिस्टिंग होगी.
More From GoodReturns

शेयर बाजार में मची हलचल! महंगाई के आंकड़ों से पहले अपनाएं ये धाकड़ रणनीति

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, इन संकेतों से बदलेगी चाल

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद, कहीं आपका पैसा न फंस जाए!

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Om Power Transmission IPO: क्या आज पैसा लगाना होगा फायदेमंद?

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

TCS Q4 नतीजे: ₹31 डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की बल्ले-बल्ले



Click it and Unblock the Notifications