Stock Market Crash Today, 28 February: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन तेज गिरावट है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) 1-1% तक फिसल गए हैं. ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिल रहा. स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स भी लाल निशान में हैं.
बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों (Global Cues) का असर है. एशियाई स्टॉक मार्केट से लेकर अमेरिकी वायदा बाजार लाल निशान में ट्रेड कर रहे, जोकि 1-2% तक टूट गए हैं. दरअसल, दुनियाभर के बाजारों पर टैरिफ (Tariff) का भय हावी है. क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कनफर्म कर दिया है कि अगले हफ्ते टैरिफ लागू हो जाएगा.
निफ्टी लगातार 8वें दिन फिसला
50 शेयरों वाला निफ्टी 50 इंडेक्स शुक्रवार को लगातार 8वें दिन लाल निशान में कारोबार कर रहा. इंडेक्स 17 फरवरी को हरे निशान में बंद हुआ था. आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर इंडेक्स 230 अंकों की गिरावट के साथ 22310 पर फिसल गया है. इसी तरह सेंसेक्स भी 801 अंकों की कमजोरी के साथ 73800 के स्तर पर आ गया है. ब्रॉडर मार्केट में बिकवाली ज्यादा है. निफ्टी मिडकैप (Midcap) और स्मॉलकैप (Smallcap) इंडेक्स 2-2% से ज्यादा टूट गए हैं.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वेल्थ मैनेजमेंट के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता बनी हुई है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर स्पष्ट कर दिया है. इसके मुताबिक कनाडा और मैक्सिको पर 25% टैरिफ लागू होगा. इसी तरह का टैरिफ यूरोपियन यूनियन पर भी जल्द लागू किया जा सकता है. ग्लोबल संकेत भी कमजोर नजर आ रहे.
अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी
इंडेक्स गिरावट(%) बंद
S&P 500 -1.59% 5,861.57
Nasdaq -2.78% 18,544.42
Dow Jones -0.45% 43,239.50
आगे कहां नजर रहेगी
सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि आने वाले सेशन में भी बाजार पर दबाव देखने को मिल सकता है. निवेशकों को अब अहम आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है. इसमें भारत की जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) के आंकड़े शामिल हैं, जोकि 28 फरवरी को जारी होंगे.

घरेलू बाजारों में कमजोरी की वजह
- - कमजोर US इकोनॉमिक डेटा
- - EU पर अमेरिकी टैरिफ
- - ग्लोबल मार्केट में बिकवाली
- - मिक्स Nvidia तिमाही नतीजे
- - हाई वैल्युएशंस
निवेशकों को भारी नुकसान
BSE पर सुबह 3035 शेयरों में कारोबार हो रहा, जिसमें से 2290 शेयर गिरावट के साथ और 621 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसमें 131 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है. जबकि कमजोर बाजार में भी 38 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों (Investors Loss) का कुल मार्केट कैप घटकर 388.33 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है, जोकि 27 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद 393.10 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से निवेशकों को 4.77 लाख करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications