Stock Market Today: शेयर बाजार में आज 28 जनवरी को पॉजिटिव शुरुआत हुई. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स करीब 350 अंकों की मजबूती के साथ 75700 के पास कारोबार कर रहा है. निफ्टी भी करीब 90 अंकों की मजबूती के साथ 22900 के पास कारोबार कर रहा है. जबकि ग्लोबल मार्केट में खासकर टेक स्टॉक्स में तगड़ी बिकवाली दर्ज की जा रही. चीन की एआई कंपनी डीपसीक का चैटजीपीटी और जेमीनी पर भारी पड़ना स्टॉक मार्केट पर दिख रहा. यही वजह है कि सोमवार को अमेरिकी इतिहास में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
घरेलू मार्केट की पॉजिटिव शुरुआत
भारतीय शेयर बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिल रही. जबकि एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा सेक्टर में बिकवाली हो रही. निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस का शेयर ढाई फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर है. एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस भी तेजी दिखा रहे. जबकि सन फार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर्स हैं.
बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों में फिलहाल 3139 शेयरों में कारोबार हो रहा है. सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर 2049 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. जबकि 949 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. 141 शेयरों में ट्रेड नहीं हो रहा है. लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 407.53 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. बता दें कि बीएसई पर रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 20.72 करोड़ का पार पहुंच गई है.

निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए इंट्राडे टारगेट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने आज वायदा बाजार में तेजी का अनुमान दिया है. इसके तहत निफ्टी फ्यूचर्स के लिए 23000 का इंट्राडे टारगेट दिया है. इस ट्रेड के लिए 22800 का लेवल स्टॉपलॉस के तौर पर दिया है. जबकि इंडेक्स 22846 पर कल क्लोज हुआ था. बैंक निफ्टी का फ्यूचर भी 47800 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदने की सलाह दी है. इंडेक्स पर 48500 का अपसाइड टारगेट दिया है. सोमवार को बैंक निफ्टी फ्यूचर्स 48080 पर क्लोज हुआ था.
विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
इससे पहले कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 27 जनवरी को 5015 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 6642 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. जनवरी में अब तक FIIs भारतीय शेयर बाजारों में 74000 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली कर चुके हैं.जबकि DIIs ने 73500 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है. घरेलू बाजारों के लिए फिलहाल दो अहम फैक्टर्स अमेरिकी फेड की मीटिंग और केंद्रीय बजट हैं.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications