Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही। आज शुक्रवार को सुबह 10:55 पर सेंसेक्स 540 अंक चढ़कर 81,980 के करीब ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 180 अंक उछलकर 24,930 के पास कारोबार कर रहा है। आरबीआई द्वारा की गई रेपो रेट में कटौती के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समीक्षा कमिटी (MPC) की जून पॉलिसी मीटिंग में लगातार तीसरी बार रेपो रेट घटा दिया है। आरबीआई की एमपीसी की जून पॉलिसी में ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स घटाने का ऐलान किया है।
इन सेक्टर्स में खरीदारी
निफ्टी ऑटो में 1% की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी फाइनेंशियल सेर्विसेस में 1.35% का उछाल देखा जा रहा है। निफ्टी मेटल में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मेटल में 0.99% का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, निफ्टी रियल्टी में 2.93% की तेजी देखने को मिल रही। बैंकिंग सेक्टर में भी जोरदार खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.41% की बढ़त और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.54% की तेजी देखी जा रही है। दूसरी ओर मीडिया, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिल रही है।
इसके अलावा ब्रॉडर मार्केट में भी बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.59% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.26% की तेजी देखी जा रही है।
एक्सपर्ट ने दी ये जानकारी
RBI MPC मीटिंग में रेपो रेट में कटौती के बाद बाजार पर प्रभाव पर वेंचुरा की हेड ऑफ रिसर्च विनीत बोलिंजकर के अनुसार, RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 5.5% कर दिया है। यह फैसला महंगाई में तेज गिरावट को देखते हुए लिया गया है, जो अक्टूबर 2024 में 6.2% थी और अब अप्रैल 2025 में घटकर 3.2% हो गई है, जो RBI के 4% के लक्ष्य से भी नीचे है। सामान्य मानसून की भविष्यवाणी और वैश्विक स्तर पर कमोडिटी की कीमतों में नरमी के कारण अब वित्त वर्ष 2026 के लिए महंगाई का अनुमान घटाकर 3.7% कर दिया गया है, जबकि पहले यह 4% था। वहीं, देश की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर पहले की तरह ही कायम रखा गया है।
इस कटौती से लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि फरवरी से अब तक कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती हो चुकी है, जिससे EMI और कम हो जाएगी। MPC ने अपनी नीति का रुख अब 'न्यूट्रल' कर दिया है और स्टेपवाइस तरीके से CRR यानी नकद आरक्षित अनुपात को 100 बेसिस पॉइंट घटाकर 3% करने की भी घोषणा की है। इन कदमों से मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों को जरूरी समर्थन मिलेगा।
इन स्टॉक्स में उछाल
एक्सिस बैंक के शेयर्स 2.91% और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर्स 2.17% तक चढ़ गए हैं। ये निफ्टी टॉप गेनर्स में भी शामिल हैं। इसके अलावा मारुति सुजुकी के स्टॉक्स में भी जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। इस कंपनी के शेयर्स 2.55% तक चढ़ गए हैं। इसके अलावा Chola Finance के शेयर्स 5% तक चढ़ गए हैं। वहीं, निफ्टी टॉप लूजर्स की बात करें तो Divis Lab और Granules इसमें शामिल हैं। इनके शेयर्स 1-1 फीसदी तक लुढ़क गए हैं।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications