Stock Market Today: शेयर बाजार में आज 2 जनवरी जोरदार उछाल आया है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की तेजी है. सेंसेक्स में 1,200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा. जबकि निफ्टी 50 ने कारोबारी सेशन में 24,100 का अहम लेवल पार कर लिया है. इस उछाल बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी हो रही, क्योकि तिमाही नतीजों को लेकर मार्केट पॉजिटिव उम्मीद कर रहा है.
2 दिन में सेंसेक्स 2000 अंक उछला
कारोबार के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ 79,700 के उच्चतम स्तर पार किया. इस बीच एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स ने 24,100 का लेवल पार किया. बाजार में तेजी के दौरान सबसे ज़्यादा तेजी वालों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर शामिल रहे.
बाजार में तेजी की अहम वजह
बाजार की तेजी में आज कई ट्रिगर्स हैं, जिसमें मजबूत घरेलू इकोनॉमिक फैक्टर्स शामिल हैं. इसके तहत दिसंबर के लिए अच्छा जीएसटी कलेक्शन भी शामिल रहा. जीएसटी कलेक्शन बीते महीने सालाना आधार पर 7.3% बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपए हो गया. FY25 की तीसरी तिमाही में दमदार नतीजों की उम्मीद से भी जोश देखने को मिल रहा है.

एनलिस्ट मान रहे हैं कि ऑटोमोटिव और फाइनेंस जैसे प्रमुख सेक्टर्स से मजबूत बिजनेस अपडेट ने तीसरी तिमाही की अर्निंग रिपोर्ट के लिए उम्मीदें बढ़ा दी हैं.
बाजार की तेजी में मुनाफा
शेयर बाजार में तेजी के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़ गया है, जोकि 449.29 लाख करोड़ रुपए हो गया है. यह 1 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद 444.43 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से बाजार में आज निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications