Stock Market Today: शेयर बाजार में दिवाली से पहले तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को पॉजिटिव बंद हुआ. सेंसेक्स भी कल 600 ऊपर बंद हुआ, जोकि इंट्राडे में 1000 अंकों तक उछला. बाजार में जोश भरने का काम सितंबर तिमाही के नतीजे समेत अन्य ग्लोबल और डॉमेस्टिक फैक्टर्स ने किया.
5 दिन बाद लौटी खरीदारी
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वेल्थ मैनेजमेंट, रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि निफ्टी में सोमवार को लगातार 5 दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा. यह 186 अंकों की मजबूती के साथ 24,367 पर बंद हुआ. निफ्टी स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स भी 1-1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. सभी 13 सेक्टोरल इंडेक्स भी पॉजिटिव बंद हुए.
खासकर पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्टी इंडेक्स तो 2-4 फीसदी तक उछले. दमदार तिमाही नतीजों के चलते आईसीआईसीआई बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यस बैंक के शेयरों में गजब की तेजी रही. वहीं, निवेशकों से वारी एनर्जीज के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिला. यह इश्यू प्राइस से 66 फीसदी ऊपर लिस्ट हुआ.

कच्चे तेल में तेज करेक्शन, नतीजों पर नजर
उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले बाजार की चमक लौट गई है. इसे कच्चे तेल की कीमतों में तेज करेक्शन का सपोर्ट मिला. यह इजरायल के ईरान में जवाबी हमले के बाद करीब 3 डॉलर प्रति बैरल फिसल गया. इसके अलावा सितंबर तिमाही में मिलेजुले तिमाही नतीजों का भी असर रहा. आगे मंथली एक्सपायरी भी है. आज मंगलवार को मारुति सुजुकी, अदानी एंटरप्राइसेज, अदानी पोर्ट्स और सिप्ला समेत अन्य लिस्टेड कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.
नहीं थम रही FIIs की बिकवाली
साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है. FPIs ने सोमवार को लगातार 21वें दिन बिकवाली की. इसके तहत 3,228 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की है. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 1400 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.
प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में पिछले 5 कारोबारी सेशन में 20990 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. जबकि DIIs ने 21089 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. अक्टूबर में अब तक FPIs ने 1.04 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली की है. वहीं, DIIs ने 98491 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications