ट्रेडर हो या इनवेस्टर, सबके लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. हो भी क्यों ना, आखिर 5 दिनों से जारी बिकवाली के बाद बाजार में खरीदारी जो लौटी है. बाजार की तेजी सिर्फ इंडेक्स को हरा नहीं किया. बल्कि निवेशकों को मुनाफा भी हुआ है. बाजार में लौटी रौनक से 5 दिन की बिकवाली ब्रेक तो लगा ही साथ में चेहरे पर मुस्कान भी लाई है. केवल इंट्राडे के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों को लाखों करोड़ का मुनाफा हुआ है. क्योंकि गुरुवार की क्लोजिंग के मुकाबले शुक्रवार को मार्केट की वैल्यू में इजाफा हुआ है.
बाजार में कहां हुई खरीदारी?
BSE सेंसेक्स 10 मई को 260 अंकों की मजबूती के साथ 72,664 पर बंद हुआ. निफ्टी भी करीब 100 अंक उछलकर 22,055 पर बंद हुआ. बाजार को FMCG, मेटल और फार्मा सेक्टर में खरीदारी से सपोर्ट मिला. कंज्युमर ड्यूरेबल, ऑयल एंड गैस शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रहा है. हालांकि, IT और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से दिनभर दबाव देखने को मिला.

किन स्टॉक्स में तेजी और बिकवाली?
शेयर बाजार की तेजी में ऑयल एंड गैस सेक्टर की कंपनियों का जलवा रहा. निफ्टी का टाप गेनर भी इसी सेक्टर है, जोकि PSU Stock BPCL है. शेयर 4.5% की मजबूती के साथ 618 रुपए के लेवल पर बंद हुआ. पावरग्रिड, NTPC, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई है. जबकि IT स्टॉक्स ने निराश किया है. TCS का शेयर निफ्टी में टॉप लूजर रहा. सिप्ला, LTIMindtree, कोटक बैंक और इंफोसिस के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही. इसके अलावा आज Q4 नतीजों वाले शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिला, जिसमें टाटा मोटर्स, BPCL, समेत अन्य शामिल रहे.
बाजार में 259 शेयरों में लगा अपर सर्किट
शेयर बाजार में आखिरी सत्र में लौटी खरीदारी से हरियाली दिखी. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक बाजार में लिस्टेड कुल शेयरों में से 3931 शेयरों में ट्रेड हुआ. आज 2215 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. जबकि 1591 शेयर गिरकर बंद हुए. बाजार की तेजी में 117 शेयरों ने एक साल का हाई बनाया. जबकि 45 शेयरों ने साल का सबसे निचला स्तर टच किया. वहीं, 259 शेयरों में अपर सर्किट लगा, जबकि 281 शेयरों में लोअर सर्किट लगा.
बाजार में लौटी तेजी में तगड़ा मुनाफा
शेयर बाजार में शुक्रवार को खरीदारी से जोरदार मुनाफा हुआ है. निवेशकों को आज की खरीदारी में 3.30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा हुआ. क्योंकि बाजार पर लिस्टेड कुल कंपनियों की वैल्यू बढ़ गई है. बाजार बंद होने के बाद मार्केट कैप 396.61 लाख करोड़ रुपए हो गया, जोकि 9 मई को 393.34 लाख करोड़ रुपए था.
बाजार को कहां से मिला सपोर्ट
यूरोप के शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी दर्ज की गई. ब्रिटेन का मंदी से बाहर आना बाजारों को भाया. वहीं, अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमी के कमजोर आंकड़ों के चलते फोकस फेड की जून पॉलिसी पर बढ़ गई है. कमजोर आंकड़ों के चलते एनलिस्ट्स का अनुमान दरों में कटौती को लेकर बढ़ गया है, जिससे ग्लोबल मार्केट में सपोर्ट मिल रहा है.
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications