शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव को लेकर बनी अनिश्चितताओं और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से तेज एक्शन है. बाजार में FIIs की बिकवाली लगातार 10 दिनों से जारी है. साथ ही Q4 नतीजों का भी असर देखने को मिल रहा. आज 16 मई को मार्केट में खरीदारी देखने को मिल सकती है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहा है. GIFT Nifty भी करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स 22350 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. बाजार की नजर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और जापान के GDP डेटा पर है, जोकि कल आए.
अमेरिकी महंगाई के आंकड़े
अमेरिका में 15 मई की शाम महंगाई के आंकड़े जारी हुए, जोकि राहत भरे रहे. अप्रैल में CPI अनुमान के मुताबिक 3.4% रही. जबकि कोर महंगाई 3.6% पर रही, जोकि 3 साल का निचला स्तर भी है. इसके चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में जोश देखने को मिला.
US स्टॉक मार्केट अपडेट्स
अप्रैल में महंगाई के आंकड़े अनुमान के मुताबिक रहे, जिससे शेयरों बाजारों में जोश देखने को मिला. S&P 500 इंडेक्स पहली बार 5300 के पार पहुंचा. जबकि डाओ 350 अंक और नैस्डैक 230 अंकों की उछाल के साथ न्यू हाई पर पहुंचे. VIX भी फिसलकर जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया. वहीं, अन्य करेंसी के मुकाबले डॉलर की स्थिति को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 105 के नीचे फिसल गया है.

FIIs की जारी है बिकवाली
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली जारी है. 15 मई को भी FIIs ने लगातार 10वें दिन बिकवाली की, जिसमें कल 2,832.83 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने खरीदारी जारी रखा है. 15 मई को DIIs ने बाजार में 3,788.38 करोड़ रुपए की खरीदारी की.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट अपडेट
अमेरिका महंगाई के अनुमान के मुताबिक आंकड़ों से कमोडिटी मार्केट में रौनक लौटी है. कच्चे तेल में हल्की मजबूती दर्ज की जा रही. ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड कर रहा है. कॉमैक्स पर सोना सपाट 2394 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. जबकि चांदी करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 30 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गई है. साथ ही LME पर एल्युमीनियम, निकेल और कॉपर में भी मजबूती दिख रही.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी महंगाई के कमजोर आंकड़ों से एशियाई शेयर बाजारों में जोश देखने को मिल रहा. इसके चलते ऑस्ट्रैलिया, जापान और साउथ कोरिया के बाजार में तेजी है. जापान का निक्केई 280 अंकों से ज्यादा उछल गया है. कोरिया का कोस्पी भी 2750 के पार निकल गया है. हेंगसेंग में 1% से ज्यादा की मजबूती है. शंघाई भी अच्छी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है.
आज इन कंपनियों के आएंगे Q4 नतीजे
आज घरेलू बाजार की नजर नतीजों वाले शेयरों पर होगी. इसमें M&M, GAIL (India), Vodafone Idea, Biocon, CONCOR, Crompton Greaves Consumer Electricals, HAL, KIMS, Info Edge Q4 रिजल्ट्स जारी करेंगे.
More From GoodReturns

निफ्टी 24,000 के पार! सोमवार की बड़ी हलचल में ये 3 शेयर कराएंगे कमाई

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद, कहीं आपका पैसा न फंस जाए!

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Om Power Transmission IPO: क्या आखिरी दिन दांव लगाना होगा फायदेमंद?

शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, इन संकेतों से बदलेगी चाल

TCS Q4 Results: IT सेक्टर में मची खलबली, इन शेयरों में आज बनेगा पैसा!

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी हलचल, जानें क्या है संकेत

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर



Click it and Unblock the Notifications