भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तगड़ी खरीदारी देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स नए रिकॉर्ड बना सकते हैं. बाजार आज 1 अगस्त को गैप-अप ओपनिंग कर सकता है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट में दमदार संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी भी करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 25100 के अहम लेवल के ऊपर ट्रेड कर रहा है.
एशियाई बाजारों में जापान के मार्केट को छोड़ अन्य सभी में खरीदारी हो रही. अमेरिकी वायदा बाजारों में भी खरीदारी हो रही. अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने आगे ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं. इसका असर ग्लोबल मार्केट में देखने को मिल रहा.
US FED की पॉलिसी मीटिंग
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं. इससे पहले कल देर रात पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला हुआ. फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरें घटाने की तैयारी है. हालांकि, इस साल का पहला रेट कट 0.5% का नहीं होगा.
फेड ने कहा कि महंगाई दर 2% के टारगेट की तरफ गिर रही है. साथ ही आर्थिक स्थिति और बेरोज़गारी पर नज़र बनी हुई है. ऐसे में आगे के रेट कट की स्थिति आर्थिक डेटा पर निर्भर करेगा.
बता दें कि बाजार में 60% से ज्यादा जानकार इस साल 2 रेट कट की उम्मीद में हैं. इसमें कुछ जानकार 3 रेट कट की भी उम्मीद लगा रहे हैं. पॉलिसी मीटिंग आने के बाद 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड तेजी से फिसल गया, जोकि 4% पर आ गया.
अमेरिकी शेयर बाजारों में रौनक
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल रेट कट की उम्मीद और नतीजों के दम पर जबरदस्त एक्शन दिखा. डाओ 100 अंक उछला और नैस्डेक में 2.5% की बड़ी उछाल दर्ज की गई. कल सेमीकंडक्टर शेयर्स में शानदार एक्शन दिखा. इसमें NVIDIA का शेयर 13% तक उछला, जबकि AMD में 10% की रैली दिखी. वहीं, दमदार नतीजों और आउटलुक के दम पर मेटा के शेयर में बड़ा एक्शन देखने को मिला, जोकि पोस्ट मार्केट 7% उछला. आज Amazon और Apple के नतीजों पर नजर रहेगी.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल आज एक्शन वाला है. डॉलर इंडेक्स फिसलकर 104 के नीचे आ गया है. कच्चे तेल में 3.7% का रिबाउंड दिखा है. वहीं, कॉमैक्स पर सोना दूसरे दिन मजबूत हुआ और 40 डॉलर प्रति ऑन्स चढ़ा. चांदी में भी 2.5% की उछाल दर्ज की गई. सभी बेस मेटल्स में भी 2.5 से 4% तक की तेजी दर्ज की गई.
नतीजों वाले शेयरों पर नजर
आज भारतीय बाजारों में लिस्टेड कंपनियां जैसे Adani Enterprises, Adani Ports, ITC, Sun Pharma, Tata Motors, Aditya Birla Capital, Dabur India, Escorts Kubota, Kalyan Jewellers, Thermax, Tube Investments, HPL Electric and Power और Godrej Agrovet जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.
संस्थागत निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बुधवार यानी 31 जुलाई को एक बार बिकवाली देखने को मिली. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में 3462 करोड़ रुपए के शेयरों की नेट बिकवाली की. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 3367 करोड़ रुपए के शेयरों की नेट खरीदारी की.
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications