Stock Market Triggers: भारतीय शेयर बाजार में आज 12 सितंबर को तेज एक्शन देखने को मिलने वाला है. घरेलू बाजारों पर ग्लोबल संकेतों का असर दिखेगा, जोकि बेहद मजबूत नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी करीब 200 अंक उछल गया है. इंडेक्स 25100 के पार कारोबार कर रहा है. ग्लोबल मार्केट में भी खरीदारी हो रही है. बाजारों के लिए बड़ा ट्रिगर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ें हैं, जोकि साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर फिसल गया है.
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तूफानी खरीदारी देखने को मिल रही है. इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी दर्ज की गई थी. सेंसेक्स करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 81,523 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 122 अंक फिसलकर 24,918 पर बंद हुआ.
घरेलू मार्केट में कल लगभग हर हिस्से से बिकवाली दर्ज की गई. इसमें मेटल, ऑटो, सरकारी बैंक से लेकर अन्य सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स सबसे आगे रहे, जिनमें बिकवाली हुई. ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप इंडेक्स भी कल लाल निशान में बंद हुआ.आज अगस्त की रिटेल महंगाई और जुलाई IIP ग्रोथ के आंकड़े जारी होंगे.
संस्थागत निवेशकों ने कल की खरीदारी
घरेलू शेयर बाजारों में संस्थागत निवेशकों ने 11 सितंबर को खरीदारी की. डिपॉजिटरीज के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में खरीदारी की. इसके तहत नेट 1755 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 231 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.
एशियाई बाजारों में तूफानी खरीदारी
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई करीब 3% उछल गया, जोकि 36600 के पास ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 130 अंकों की मजबूती के साथ 17200 के पार कारोबार कर रहे हैं. शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 2700 के पार कारोबार कर रहे हैं.
महंगाई आंकड़ों ने दी राहत
अमेरिका में कल महंगाई के आंकड़े जारी हुए. US में रिटेल महंगाई के आंकड़े साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर फिसल गई है. इससे ब्याज दरों में अब चौथाई परसेंट कटौती की उम्मीद है. अगस्त CPI 2.9% से गिरकर 2.5% पर आ गया, जबकि अनुमान 2.6% का था. अगस्त कोर महंगाई अनुमान मुताबिक 3.2% पर स्थिर रही. मासिक तौर पर CPI अनुमान मुताबिक 0.2% पर रही. आज अगस्त का PPI डेटा आएगा.

महंगाई आंकड़ों के बाद चमके बाजार
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल जोरदार खरीदारी हुई. प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. डाओ जोंस पर 1,000 अंक की रेंज में कारोबार दर्ज किया गया. इंडेक्स कारोबारी सेशन में 750 अंक गिरने के बाद डाओ में शानदार रिकवरी देखने को मिली. फिर 125 अंक उछलकर डाओ दिन की ऊंचाई के पास बंद हुआ. S&P 500 पर 1% और नैस्डेक पर 2% का उछाल दर्ज की गई. मैनेजमेंट की पॉजिटिव कमेंटरी से NVIDIA में 8% का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया. वहीं, 10 साल की बॉन्ड यील्ड दबाव के साथ 3.7% के नीचे फिसल गया है.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications