Stock Market Triggers: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन तेजी जारी रह सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 25400 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. एशियाई शेयर बाजारों में जोरदार हलचल है. जापान के बाजार को छोड़ अन्य सभी में तगड़ी खरीदारी हो रही है. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी जारी है, जोकि कल भी मजबूती के साथ बंद हुए थे. इससे पहले घरेलू मार्केट में तूफानी तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स गुरुवार को 1440 अंक ऊपर 82,962 पर बंद हुआ था.
महंगाई के आंकड़े जारी
सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में रिटेल महंगाई दर 3.65 फीसदी रही, जोकि जुलाई में 5 साल के निचले स्तर पर फिसल गई थी. जुलाई में रिटेल महंगाई दर 3.6 फीसदी थी. जबकि पिछले साल अगस्त में रिटेल महंगाई दर का आंकड़ा 6.8 फीसदी था. हालांकि खाद्य महंगाई नरम बनी हुई है.
ताजा आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई दर अगस्त में 5.66 फीसदी रही, जोकि जुलाई में 13 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई थी. जुलाई में खाद्य महंगाई दर 5.42 फीसदी था. अच्छी बात यह है कि महंगाई दर का आंकड़ा रिजर्व बैंक यानी RBI के तय दायरे 2-6 फीसदी में ही बरकरार है.
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ के आंकड़े
NSO की ओर से 12 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत की औद्योगिक उत्पादन ग्रोथ जुलाई 2024 में घटकर 4.8% रह गई. यह जुलाई 2023 में दर्ज 6.2% की ग्रोथ के मुकाबले कम है. इस गिरावट की मुख्य वजह माइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कमजोर प्रदर्शन है.

ग्लोबल मार्केट का हाल
ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है. एशियाई बाजार आज सुबह पॉजिटिव खुले. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ 17500 के लेवल पर पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलियाई मार्केट ऑल टाइम हाई के करीब ट्रेड कर रहे. हालांकि, चीन का मार्केट सपाट है. शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2720 के लेवल पर है. जापान का निक्कई इंडेक्स करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 36500 के लेवल पर आ गया है.
ECB ने सितंबर पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती की है. दरों में लगातार दूसरी बार कटौती की गई है. इसके तहत सेंट्रल बैंक ने 0.25% की कटौती की. इसके बाद यूरोप के मार्केट में तूफानी तेजी दर्ज की गई. हालांकि, यूरोप के लिए ECB ने अब से 2026 तक ग्रोथ अनुमान घटाया है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल लगातार दूसरे दिन मजबूत एक्शन देखने को मिला. डाओ 235 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ. IT शेयरों के ऑउटपरफॉर्मेंस की वजह से नैस्डेक इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. इस लिहाज से S&P 500 और नैस्डेक में लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई. स्मॉलकैप्स में तेजी से रसल 2000 इंडेक्स 1.2% ऊपर बंद हुआ है.
अमेरिकी में अगस्त में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स अनुमान से ज्यादा रहा. अगस्त PPI 0.2% पर रहा, जबकि अनुमान 0.1% का था. वहीं, 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 3.65% के पास कायम है. डॉलर इंडेक्स 1 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गया है. कॉमैक्स पर सोने में नई रिकॉर्ड हाई देखने को मिल रहा है. बीते कारोबारी सत्र में सोना 45 डॉलर उछला. चांदी की कीमत भी 2 हफ्ते की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है.
कच्चा तेल में कल लगातार दूसरे दिन मजबूत दर्ज की गई. ग्लोबल मार्केट में 2% उछलकर ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति ऑन्स के पार पहुंच गया है. बेस मेटल्स में बढ़त जारी है, जोकि 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया.
More From GoodReturns

Safety Controls IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, क्या पैसा लगाना सही?

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

शेयर बाजार में आज हलचल! RBI और कच्चे तेल का असर

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications